भोपाल| मध्य प्रदेश में 37 आईएएस अधिकारियों के तबादलों के कुछ देर बार ही सूबे की मोहन सरकार ने भी राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अभी अभी आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों के हुए तबादले 
– वर्षा सोलंकी को उप सचिव नर्मदा घाटी विकास विभाग से उपसचिव पर्यावरण विभाग।
– संदीप कुमार सोनी को प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्जैन विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार से अपर कलेक्टर जिला निवाड़ी किया गया ट्रांसफर निरस्त।
– महीप किशोर तेजस्वी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़।
– राजकुमार खत्री अपर कलेक्टर भिंड से आयुक्त नगर पालिका निगम सागर तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्मार्ट सिटी सागर का अतिरिक्त प्रभार।
– जयप्रकाश सैयाम अपर कलेक्टर बैतूल से भू प्रबंधन अधिकारी जबलपुर।
– ओमप्रकाश सनोडिया महाप्रबंधक मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल।
– ऋषि पवार अपर कलेक्टर सतना से उपसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय।
– शाश्वत सिंह मीना महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल से उपसचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग।
– अरविंद कुमार सिंह संयुक्त कलेक्टर मंडला से अपर कलेक्टर अनूपपुर।
– सतीश कुमार राय संयुक्त कलेक्टर सीहोर से संयुक्त कलेक्टर हरदा।
– विनीत तिवारी पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत से संयुक्त कलेक्टर गुना।
– अदिति यादव संयुक्त कलेक्टर जबलपुर से संयुक्त कलेक्टर सागर।
– संस्कृति मुदित लटोरिया संयुक्त कलेक्टर जिला कटनी से संयुक्त कलेक्टर जिला सीधी।
– अनीता पटेल प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला नरसिंहपुर से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला बैतूल।
– मनीष शर्मा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला सीहोर से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला रायसेन।
– स्वाति तिवारी प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला मंदसौर से आगर मालवा किया गया ट्रांसफर निरस्त, यथावत।


