1 करोड़ से बनेगा कालीबाड़ी का मां करुणामयी मंदिर

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल| नए शहर की सबसे पुरानी कालीबाड़ी में शामिल टीटी नगर कालीबाड़ी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। यहां का मां करुणामयी मंदिर नए स्वरूप में नजर आएगा। दरअसल इसके निर्माण को लगभग 50 साल का समय हो गया है, इसे देखते हुए इसका जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी क्षेत्र के हिसाब से अब इस मंदिर को विकसित किया जा रहा है। अगले साल के आखिरी तक यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।
शहर में स्मार्ट सिटी क्षेत्र के हिसाब से हो रहा विकसित
टीटी नगर कालीबाड़ी की स्थापना 1972 में हुई थी। यहां बड़ी संख्या में बंगाली समाज के अलावा अन्य समाजों के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं, इसके साथ ही साल में यहां अनेक आयोजन होते हैं। नवरात्र महोत्सव यहां काफी धूमधाम से मनाया जाता है। शहर की यह पुरानी कालीबाडिय़ों में शामिल है। यह मंदिर लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा।
मजबूती के लिहाज से कर रहे पुनर्निर्माण
टीटी नगर कालीबाड़ी के सचिव सलिल चटर्जी ने बताया जानकारी देते हुए कि 2024 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण को 50 साल से अधिक समय हो चुका है। इसलिए मजबूती के लिहाज से इसका पुर्ननिर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही इसके आसपास भी कई बड़ी इमारते बन गई है, इसलिए मंदिर का लुक छिप रहा था। इसके चलते ऊंचे गुंबज का मंदिर तैयार किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई लगभग 75 फीट की होगी। इस मंदिर के निर्माण कार्य में समाज के कई दानदाता सहयोग कर रहे हैं। दानदाताओं के सहयोग से ही यह मंदिर तैयार हो रहा है।
बंगाली समाज की शहर में 40 हजार है आबादी
शहर में बंगाली समाज की आबादी 40 हजार से अधिक है। शहर के इस प्राचीन मंदिर से बंगाली समाज के अलावा अन्य समाजों के लोग भी जुड़े हैं। टीटी नगर बंगाली एसोसिएशन की कार्यकारिणी में 24 सदस्य शामिल है, जबकि सदस्यों की संख्या तकरीबन 500 है।

Leave a Reply