एजेंसी, कटक। भारतीय टीम ने वनडे फॉर्मेट की सफलता को टी20 सीरीज में भी जारी रखते हुए पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका को रौंद दिया. कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. चोट के कारण दो महीने तक बाहर रहने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने धमाकेदार वापसी की और ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाकर टीम इंडिया को 175 रन तक पहुंचाया. इसके बाद गेंदबाजों के मिले-जुले प्रयास के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 74 रन पर ढेर कर दिया. ये साउथ अफ्रीका का टी20 इंटरनेशनल में सबसे छोटा स्कोर है.
भारत ने साउथ अफ्रीका को 176 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 175 रन जुटाए। कमबैक करने वाले हार्दिक पांड्या ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार सिक्स हैं। भारत ने चार विकेट 78 रन पर गंवा दिए थे, जिसके बाद हार्दिक ने बखूबी मोर्चा संभाला।
ये भी पढ़े : आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर मंडराया खतरा, टॉप-10 में कई खिलाड़ी गिरे धड़ाम
टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर शुभमन गिल (17), कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) और उपकप्तान शुभमन गिल (4) धमाल नहीं मचाल सके। ऐसे में तिलक वर्मा (32 गेंदों में 26) और अक्षर पटेल (21 गेंदों में 23) ने चौथे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी कर भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया। अक्षर ने हार्दिक के संग 26 रन जोड़े। हार्दिक ने छठे विकेट के लिए शिवम दुबे (9 गेंदों में 11) के साथ 33 और जितेश शर्मा (5 गेंदों में नाबाद 10) के संग सातवें विकेट के लिए 38 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीन, लुथो सिपामला ने दो जबकि डोनोवन फरेरा ने एक विकेट हासिल किया।


