हम कभी बंट गए थे लेकिन वह भी मिला लेंगे, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, ब्रिटेन को आईना…….

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत तमाम भविष्यवाणियों को गलत साबित करते हुए विकास के पथ पर दिनोंदिन आगे बढ़ता जा रहा है। इंदौर में एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने इशारों ही इशारों में ब्रिटेन को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि हम आगे बढ़ेंगे। हम नहीं बंटेगे। हम कभी बंट गए थे लेकिन हम वह भी मिला लेंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के एक बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कभी ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने कहा था कि ब्रिटिश शासन समाप्त होने यानी ब्रितानी शासन से आजादी मिलने के बाद भी तुम (भारत) टिक नहीं सकोगे और बंट जाओगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने उन्हें गलत साबित कर दिया। मोहन भागवत ने मौजूदा सूरते हाल का संकेत देते हुए इशारों ही इशारों में ब्रिटेन को आईना दिखाया। संघ प्रमुख ने कहा कि आज इंग्लैंड खुद विभाजन की स्थिति में जा रहा है लेकिन हम नहीं बंटेंगे। हम आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही भागवत ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम एक बार विभाजित हो गए थे, लेकिन हम फिर से उसे एकजुट करेंगे। कुछ पड़ोसी मुल्कों में बिगड़ते हालात के बीच मोहन भागवत के इस बयान को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply