सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करें रु. 1,00,000 और पाएं रु. 21,341 का फिक्स ब्याज

व्यापार

एजेंसी, नई दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करें रु. 1,00,000 : इस साल रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती के बावजूद कई बैंक अभी भी एफडी खातों पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक जरूरत के आधार पर रेपो रेट में बदलाव करता रहता है। आरबीआई जब रेपो रेट बढ़ाता है तो एफडी की ब्याज दरें भी बढ़ जाती हैं। इसी तरह, जब आरबीआई रेपो रेट घटाता है तो एफडी पर मिलने वाला ब्याज भी कम हो जाता है। आज हम यहां आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 21,341 रुपये तक का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए भी खुलवा सकते हैं एफडी खाता
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एक सरकारी बैंक है जो एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 6.80 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आप कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। ये सरकारी बैंक 444 और 555 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.30 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.80 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 3 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 प्रतिशत का शानदार ब्याज दे रहा है।

ये भी पढ़ें : इस हफ्ते 7 में से 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

1,00,000 रुपये जमा करने पर मिलेगा 21,341 रुपये तक का फिक्स ब्याज
अगर आप सामान्य नागरिक हैं और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,19,562 रुपये मिलेंगे, जिसमें 19,562 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,21,341 रुपये मिलेंगे, जिसमें 21,341 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। जैसा कि हमने आपको बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है, यानी इसमें आपका पैसा बिल्कुल सुरक्षित है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत मैच्यॉरिटी पर आपको आपका मूल धन और फिक्स ब्याज गारंटी के साथ वापस मिल जाता है।

Leave a Reply