सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर

सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर लाभ

धर्म-आस्था

एजेंसी, नई दिल्ली। सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर लाभ : वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ऊर्जा, सकारात्मकता, नेतृत्व और मान-प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। जब भी इस ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है तो उसका सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। 6 फरवरी को सूर्य देव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इस दिन सूर्य देव मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश करेंगे। जानिए ये नक्षत्र गोचर किन राशियों की किस्मत चमकाने जा रहा है।

मेष राशि : मकान या वाहन की खरीदारी के योग
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर लाभकारी रहेगा। इस अवधि में आपके सारे फैसले सही साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा और बिजनेस में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। इस अवधि में आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। मकान या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि : निवेश के लिए समय शानदार
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर किस्मत बदलने वाला साबित होगा। आपकी निर्णय-क्षमता में मजबूती आएगी। नौकरी या बिजनेस से जुड़े मामलों में खूब लाभ होगा। निवेश के लिए समय शानदार रहने वाला है। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। नए काम की भी शुरुआत हो सकती है। इस अवधि में आप जमीन खरीद सकते हैं।

मकर राशि : आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी
मकर राशि वालों के लिए यह नक्षत्र गोचर धन-संपत्ति में वृद्धि कराने वाला साबित होगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने के साथ-साथ सैलरी में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आपको कई प्रोफेशनल अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर को नई दिशा देगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। stpv.live एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़े : शुक्र के उदय होते ही 4 राशियों की धन-दौलत से भर जाएगी झोली
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply