सी.जे.आई पर हमला करने वाले वकील पर एससीबीए का एक्शन

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, दिल्ली। देश भर में सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया बीआर गवई पर हमले को लेकर बबाल मचा हुआ है। जहां एक और कुछ लोग इसे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर सही मान रहे हैं वहीं कुछ का कहना है कि यह संविधान के ऊपर हमला है। वहीं अब इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन द्वारा हमला करने वाले वकील राकेश किशोर की सदस्यता समाप्त कर दी है। बता दें कि राकेश किशोर एससीबीए के अस्थाई सदस्य थे। एसोसिएशन ने अपने फ़ैसले में कहा है कि एक्ज़ीक्युटिव कमेटी ने पाया है कि ‘यह कृत्य न्यायपालिका की स्वतंत्रता, अदालती कार्यवाही की पवित्रता और बार एवं बेंच के बीच लंबे समय से चले आ रहे परस्पर सम्मान के रिश्ते पर सीधा हमला है। एसोसिएशन ने कहा है कि किशोर की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है और उनका नाम सदस्यता सूची से हटा दिया जाएगा। इसके अलावा एससीबीए की ओर से जारी किया गया सदस्यता कार्ड भी रद्द समझा जाएगा। इसके बारे में सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को सूचित कर दिया गया है। इसी हफ़्ते सोमवार को सीजेआई बीआर गवई पर कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान ये घटना घटी थी। राकेश किशोर को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और बाद में उन्हें छोड़ दिया था।

Leave a Reply