सीएम मोहन यादव ने कहा- नागरिकों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, तहसीलदार को किया निलंबित

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। बड़वानी जिले की पानसेमल तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कानसुल में रास्ते के विवाद में आदिवासी किसान को थप्पड़ मारने के मामले में सरकार ने तहसीलदार हितेंद्र भावसार को निलंबित कर दिया। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इसकी घोषणा शुक्रवार को विधानसभा में की। करण सिंह वर्मा ने कहा कि आदिवासी किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। बता दें, खेत में रास्ते बनाने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसे सुलझाने के लिए तहसीलदाार पानसेमल हितेंद्र भावसार कानसुल पहुंचे थे। किसान के स्वजन ने तहसीलदार पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। सीएम मोहन यादव ने भी पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। सीएम ने लिखा कि सुशासन, मध्‍यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बड़वानी जिले के पानसेमल में प्रभारी तहसीलदार द्वारा किसान भाई के साथ अभद्र व्‍यवहार करने की घटना संज्ञान में आयी है। सुशासन, मध्‍यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply