सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक व सह संयोजकों की बैठक संपन्न
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम और जनहितैषी निर्णय लिए है, जो हमें मतदाता तक पहुंचाना है। चुनावी बेला में सहकारिता प्रकोष्ठ के हर किसान तक पहुंचे और उन्हें भाजपा सरकार में किए गए काम को बताएं। यह बात बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में कही। बैठक में विधानसभा चुनाव में सहकारिता प्रकोष्ठ की भूमिका को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की।
कांग्रेस सरकार ने सहकारिता को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
बैठक में राठौर ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने के कृत्य किए। यह बात हमें जनता तक ले जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सहकारिता प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर भाजपा की प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता को बताने का कार्य करेंगे।
जिला स्तर पर आयोजित होगी बैठकें
प्रकोष्ठ के संयोजक मदनलाल राठौर ने बताया कि चुनाव की दृष्टि से प्रकोष्ठ विशेष अभियान के माध्यम से केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो को लेकर मतदाता तक पहुंचेगा। साथ ही जिला स्तर प्रकोष्ठ की बैठकें आयोजित होगी। बैठक में किशन सिंह भटोल, सत्येन्द्र भूषण, मदनलाल राठौर, अशोक सिंघई, राजेन्द्र गुरू, शिवनारायण पाटीदार, कैलाश पाटीदार, भरत सिंह राजपूज, उमाकांत दीक्षित, मस्तान सिंह राजपूत, अजय सिंह बघेल, जीवन मैथिल, विजय तिवारी, अनंत मिश्रा, विनोद गुर्जर, संजय श्रीवाल, अजय बघेल सहित अनेक वरिष्ठ सहकारी नेताओं की उपस्थिति रही। बैठक का संचालन प्रदेश सह संयोजक उमाकांत दीक्षित एवं आभार प्रदेश सह संयोजक भारत सिंह राजपूत ने माना।
डॉक्यूमेंटेशन विभाग के जिला संयोजकों की घोषणा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से डॉक्यूमेंटेशन विभाग के प्रदेश संयोजक मनोज सिंह यादव ने जिला संयोजकों की घोषणा की है। डॉक्यूमेंटेशन विभाग के जिला संयोजकों में नीरज शुक्ला मुरैना, गुरूदेव नरवरिया भिण्ड, ठाकुर दास खेमरिया दतिया, गजेन्द्र पवैया ग्वालियर ग्रामीण, सुरेन्द्र जैन श्योपुर, अरूण गोस्वामी शिवपुरी, सीपी राव गुना, तुषार खेर अशोकनगर, संतोष दुबे सागर, पूरनचन्द गुप्ता टीकमगढ, पंकज शर्मा निवाडी, सुरेश तिवारी छतरपुर, नरेन्द्र राठौड दमोह, प्रदीप मजूमदार पन्ना, उपेन्द्र चन्द्र दुबे रीवा, सुनील सेनानी सतना, कृष्णकांत मिश्रा सीधी, राजकुमार विश्वकर्मा सिंगरौली, सुभाष सोनी शहडोल, प्रकाश पालीवाल उमरिया, नंदकुमार यादव जबलपुर नगर, अश्विनी पटेल जबलपुर ग्रामीण, संतोष जायसवाल कटनी, नितिन गुप्ता डिंडौरी, नीलेश अवस्थी मंडला, हीरा सिंह भाटिया बालाघाट, अरूण उपाध्याय सिवनी, मुन्नालाल सराठे नरसिंहपुर, बलवीर ठाकुर छिंदवाडा, नितिन तायडे नर्मदापुरम, अरविन्द विश्नोई हरदा, विकास प्रधान बैतूल, सुनील तिवारी भोपाल नगर, जितेन्द्र जैन रायसेन, अरविन्द मिश्रा विदिशा, आशीष शर्मा सीहोर, दीपकमल जैन राजगढ़, पीयूष शर्मा खण्डवा, सुशील चौहान बुरहानपुर, बद्रीप्रसाद शर्मा बडवानी, रीतेश डाबर अलीराजपुर, जितेन्द्र जैन झाबुआ, अंकित ओसवाल धार, ऋषिवंत तोमर उज्जैन नगर, राजेश पाटीदार उज्जैन ग्रामीण, सागर हेमराज राय शाजापुर, जसवंत सिंह तोमर आगर, ईश्वर सिंह परासिया देवास, प्रशांत कुशवाहा रतलाम, मिथुन वापता मंदसौर एवं अशोक जैन नीमच शामिल हैं।


