शरद पवार सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

शरद पवार सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

देश/प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय

एजेंसी, पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार (शप) के प्रमुख शरद पवार को सोमवार को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद पुणे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पचासी-वर्षीय पवार का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। राज्यसभा सदस्य पवार को सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत के बाद पुणे जिले के बारामती कस्बे स्थित उनके आवास से अपराह्न में रूबी हॉल क्लीनिक लाया गया था। अस्पताल में उनकी कई जांच हुईं और चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल उनका इलाज जनरल वार्ड में जारी है।

ये भी पढ़े: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने नेपाल से 4 रनों से जीता मुकाबला

‘रूबी हॉल क्लिनिक’ के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि पवार का सीटी स्कैन किया गया, जिसमें उनके सीने में संक्रमण पाया गया। इलाज कर रहे चिकित्सकों में से एक डॉ. अभिजीत लोढ़ा ने बताया कि उन्हें खांसी और सीने में जकड़न की शिकायत है। कई जांच की गईं और फिलहाल इलाज जारी है। उनकी हालत स्थिर है।सभी टेस्ट रिपोर्ट मिलने के बाद इलाज में बदलाव तय किया जाएगा। उनके हालत स्थिर हैं। उन्हें सामान्य कक्ष में रखा गया है और वह आईसीयू में नहीं हैं। पवार को जब अस्पताल लाया गया, तब उनके साथ उनकी बेटी एवं लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी थे। अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद पवार को व्हीलचेयर पर अस्पताल के अंदर ले जाया गया। हालांकि पवार स्वयं ही वाहन से उतरे थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुंह के कैंसर से उबर चुके पवार गले में संक्रमण, लगातार खांसी और सीने में जकड़न से पीड़ित हैं।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply