एजेंसी, जयपुर| आज आईपीएल 2025 का 47वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने उतरी है जबकि रॉयल्स की नजर वापसी पर है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। नीतीश राणा आउट हुए
नीतीश राणा चार रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें राशिद खान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। अब रियान पराग आए हैं।
शतकीय पारी खेलकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने महज 38 गेंदों में 265.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 11 छक्के निकले। अब क्रीज पर नीतीश राणा आए हैं।
यशस्वी जायसवाल ने भी जड़ा पचासा
वैभव के शतक के बाद यशस्वी जायसवाल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 31 गेंदों में इस सत्र का पांचवां और करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया।
वैभव सूर्यवंशी का सैकड़ा
14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उम्र से बड़ा काम कर दिखाया है। उन्होंने टी20 और मौजूदा सत्र का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के बाद शतक भी पूरा कर लिया। उन्होंने 35 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 37 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाया था।
वैभव और जायसवाल के बीच 100+ रन की साझेदारी
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
गेंदो में वैभव ने जड़ा करियर का पहला पचासा
वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में अपने करियर का पहला पचासा जड़ा है। यह इस आईपीएल सत्र की सबसे तेज फिफ्टी है। इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और यशस्वी जायसवाल के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।


