वेनेजुएला

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठा ले गई अमेरिकी सेना

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका वेनेजुएला

एजेंसी, अमेरिका। वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठा ले गई अमेरिकी सेना : वेनेजुएला से तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया और उसे सीधे देश के बाहर ले गई। दिलचस्प ये है कि अमेरिकन आर्मी ने ये कामयाबी मादुरो की उस स्पीच के 23 दिन के अंदर हासिल की, जब उन्होंने अमेरिका के दांत तोड़ने की धमकी दी थी। तब मादुरो ने भरी सभा में तलवार लहराते हुए अपने देशवासियों से कहा था कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका के दांत तोड़ने के लिए तैयार रहें।

जब अमेरिका पर फूटा मादुरो का गुस्सा
द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, निकोलस मादुरो ने अमेरिका को ‘दांत तोड़ देने’ की धमकी दी थी, जब अमेरिका ने वेनेजुएला के कोस्ट के पास से उसका एक तेल वाला शिप अपने कब्जे में ले लिया था। मादुरो ने तब आरोप लगाया था कि अमेरिका ने समुद्री लुटेरों जैसा काम किया है। जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका इस कार्रवाई को सही बताया था। ट्रंप ने कहा था कि एक अच्छे कारण से जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें : स्विट्जरलैंड के बार में आग… 40 की मौत, 110 से अधिक लोग घायल

अमेरिका को दी दांत तोड़ने की धमकी
इस घटना के बाद मादुरो ने तलवार लहराकर एक भाषण दिया था और उसमें उन्होंने कहा था, ‘ऐसे वक्त में हमें योद्धाओं की तरह होना चाहिए- दोनों आंखें खुली रखकर, काम करते हुए, प्रोडक्शन करते हुए, निर्माण करते हुए और देश को चलाए रखते हुए। और जरूरत पड़ने पर नॉर्थ अमेरिकी साम्राज्य के दांत तोड़ने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।’

मादुरो की गिरफ्तारी पर ट्रंप का रिएक्शन
हालांकि, अब मादुरो के पकड़ने जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो रिएक्शन दिया है वो भी पढ़ने वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट किया, ‘अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके लीडर, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़ और सफल हमला किया। मादुरो और उसकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर लाया जा चुका है। यह ऑपरेशन अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद से चलाया गया। इसके बारे में डिटेल जल्द बताई जाएगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

मादुरो के सिर पर कितना इनाम?
जान लें कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के सिर पर 450 करोड़ रुपये का इनाम रखा हुआ था। इसके अलावा, लंबे समय से वह मादुरो पर अलग-अलग तरह के आरोप लगाता रहा है। उसने मादुरो का नाम, ड्रग कार्टेल और नार्को टेररिज्म आदि से जोड़ा।

Leave a Reply