नई दिल्ली| झारखंड में मंत्रीमंडल विस्तार के बाद चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच रविवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। इस मुलाकात में कई मुददों पर चर्चा हुई है। इसमें सबसे प्रमुख है लोकसभा चुनाव 2024 में सीट बंटवारा। झारखंड में लोकसभा 2024 के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा सात, कांग्रेस पार्टी नौ, राष्ट्रीय जनता दल का दो और वाम दलों का दो सीटों पर दावा कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात से पहले ही चंपई ने कहा कि झारखंड कांग्रेस में नाराज विधायकों को लेकर उन्होंने कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है। वह इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा में सब ठीक है और कहीं कोई भी दिक्कत नहीं है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कौन मांग कर कहां की सीट
झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सात सीट राजमहल, दुमका, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, कोडरमा और गिरिडीह सीट पर दावा किया है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम, खूंटी, धनबाद, पलामू, गोड्डा, हजारीबाग और कोडरमा मांग रहे हैं।
आज JMM सीट बंटवारे पर बात
झारखंड में कांग्रेस के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार चला रही है। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर रविवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कांग्रेस आलाकमान से बात की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी रहे। इस मुलाकात में सीट बंटवारे से लेकर राजनीतिक स्थिति तक पर चर्चा की गई।


