विंध्य की 59 प्रतिभाओं का विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मान
प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष विधायक अजय सिंह ने की
भोपाल में सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ किया
बघेली दर्पण नामक स्मारिका का विमोचन किया गया
सतपुड़ावाणी, भोपाल। विंध्य को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भोपाल में किया गया। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में परचम लहराने वाले विंध्य के निवासियों के सम्मान के लिए प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट भोपाल के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। जहां राजधानी भोपाल के बघेलखंड भवन में बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट भोपाल द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य मंत्री राधा सिंह का मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मेहनता से रोशन किया नाम
समारोह के दौरान विंध्य के उन 59 प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें संघ लोक सेवा आयोग, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भी शामिल हुए।
‘बघेली दर्पण’ स्मारिका का विमोचन
प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर रहे। विशिष्ट अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह रहीं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष विधायक अजय सिंह ने की। इस अवसर पर बघेली दर्पण नामक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
विंध्य क्षेत्र सदैव प्रतिभाओं की भूमि रहा- नरेंद्र सिंह तोमर
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विंध्य क्षेत्र सदैव प्रतिभाओं की भूमि रहा है। यहां की धरती वनों, खनिजों और सफेद शेर के लिए तो प्रसिद्ध है ही, साथ ही यह विद्वता और संस्कृति के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने कहा कि बघेलखंड सांस्कृतिक भवन वास्तव में बघेलखंड का घर है, जहां से पूरे क्षेत्र की एकता, संस्कृति और पहचान झलकती है।
विंध्य की भूमि आज भी नई प्रतिभाओं से भरी पड़ी- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह
इस दौरान बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’ ने कहा कि रीवा संभाग का कौन-सा युवा कब कहां पहुंच जाए, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि तानसेन और बीरबल जैसी ऐतिहासिक विभूतियों की भूमि आज भी नई प्रतिभाओं से भरी पड़ी है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन समाज के उत्थान की दिशा में एक प्रेरक कदम है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में छोटे हों या बड़े, जिनसे भी हमें कुछ अच्छा सीखने को मिले, हमें अवश्य सीखना चाहिए। यही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा मार्ग है। रीवा के महापौर अजय मिश्र ‘बाबा’ ने कहा कि विंध्य क्षेत्र की नई पीढ़ी प्रदेश और देश की सेवा में समर्पित है। उन्होंने बघेली बोली के महत्व पर बल देते हुए कहा कि हमें कम से कम अपने क्षेत्र और अपने लोगों के बीच बघेली में बात करनी चाहिए, यह हमारी पहचान है।


समारोह में सम्मानित प्रतिभाओं के नाम
धरम प्रकाश मिश्रा (डिप्टी कलेक्टर, सतना), सुश्री आयशा अंसारी (डिप्टी कलेक्टर, रीवा), सुश्री स्वाति सिंह (डिप्टी कलेक्टर), सुश्री पूजा सिंह (डिप्टी एसपी), विवेक सिंह (डिप्टी एसपी), अपूर्व सक्सेना (डिप्टी एसपी), पूर्णेन्द्र पाठक (डिप्टी एसपी), शैलेश मिश्रा (डिप्टी एसपी), विवेक कुमार पटेल (डिप्टी एसपी, शहडोल), सुश्री नेहा अग्रवाल (डिप्टी एसपी, शहडोल), सुश्री दीपिका पटेल (डिप्टी एसपी, शहडोल), श्रीमती आरती सिंह परिहार (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, रीवा), सुश्री सिमरन वाधवा (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, अनूपपुर), सुश्री आयुषी अग्रवाल (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, अनूपपुर), सुश्री पूजा उपाध्याय (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, मऊगंज), सुश्री वीना पयासी (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, सतना), सुश्री आकांक्षा सोनी (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, रीवा), सुश्री प्रांजली मर्सकोले (सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग), सुश्री नम्रता शुक्ला (ट्रेजरी ऑफिसर, रीवा/भोपाल), के.पी. गुप्ता (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर, भोपाल), सुश्री नम्रता पटेल (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर, शहडोल), रूपेश विश्वकर्मा (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर), सुश्री प्रिया सिंह (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर, सतना), सुश्री साक्षी सिंह (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर), विनय प्रजापति (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर), सुश्री अदिति मर्सकोले (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर, सीधी), ज्ञानेंद्र प्रसाद साकेत (नायब तहसीलदार), सुश्री अनामिका चतुर्वेदी (नायब तहसीलदार), जयंत प्रताप सिंह (सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सतना), सुश्री अंजलि पांडे (सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीधी), संतोष यादव (सहकारी निरीक्षक, सीधी), सुश्री पूजा सिंह परिहार (वाणिज्यिक कर निरीक्षक, रीवा), संदीप चतुर्वेदी (वाणिज्यिक कर निरीक्षक), शत्रुंजय सिंह परिहार (वाणिज्यिक कर निरीक्षक), दिव्यांशु शुक्ला (वाणिज्यिक कर निरीक्षक), आयुष मिश्रा (आयकर निरीक्षक, यूपीएससी चयनित), मौसाम दुबे (परिवहन उपनिरीक्षक), भगवत प्रसाद शिवहरे (परिवहन उपनिरीक्षक), सुश्री अंचल प्रजापति (आबकारी निरीक्षक), सुश्री रानी सिंह (आबकारी निरीक्षक), सुश्री उन्नति सिंह (सहायक कार्यपालन अधिकारी, जनजातीय विभाग), ऐश्वर्य खरे, देवांश सिंह (वैज्ञानिक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, रक्षा मंत्रालय), मोनिष मिश्रा (क्रिकेटर, रीवा), सुश्री समीक्षा शुक्ला ( लोक निर्माण विभाग), उभय सिंह परिहार (वन परिक्षेत्र अधिकारी), सत्यम् कुमार त्रिपाठी (वन परिक्षेत्र अधिकारी), सुमित पांडे (वन परिक्षेत्र अधिकारी), बलजीत सिंह (वन परिक्षेत्र अधिकारी), रामकांत गुप्ता (वन परिक्षेत्र अधिकारी), उमेश कुमार (वन परिक्षेत्र अधिकारी), सुश्री पारुल अग्रवाल (वन परिक्षेत्र अधिकारी), आशीष गौतम (डिप्टी जेल अधीक्षक) और सुश्री अनामिंका सिंह (नर्सिंग ऑफिसर)


