वास्तु शास्त्र : 5 चीजों को गिफ्ट करना माना जाता है अशुभ, आपके रिश्ते हो सकते हैं खराब

धर्म-आस्था

एजेंसी, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में जीवन को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए कई नियम बताए गए हैं। वास्तु में दिशाओं के शुभाशुभ असर की तो जानकारी मिलती ही है साथ ही हम वास्तु से जीवन के अन्य पक्षों के बारे में भी जान सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि गिफ्ट के रूप में आपको किन चीजों को नहीं देना चाहिए। इन चीजों को गिफ्ट देने से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

नुकीली चीजें
आपको गलती से भी कभी नुकीली चीजें गिफ्ट के रूप में नहीं देनी चाहिए। कैंची, चाकू या कोई भी धारदार वस्तु अगर आप किसी को गिफ्ट के रूप में देते हैं तो वास्तु के अनुसार इससे आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। इन चीजों को गिफ्ट में देने से रिश्ते टूटने की आशंका भी बहुत अधिक होती है।

पर्स न दें गिफ्ट
वास्तु के अनुसार पर्स या बटुआ आपको कभी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। पर्स को गिफ्ट में देने से रिश्ता तो खराब होता है साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

घड़ी न दें गिफ्ट
कई लोग घड़ियां गिफ्ट में देते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार घड़ी को गिफ्ट करना अच्छा नहीं माना जाता। घड़ी को गिफ्ट करने से आपके और जिसे आपने घड़ी गिफ्ट की है उसके जीवन में नकारात्मकता पैदा हो सकती है। इसलिए गिफ्ट में घड़ी देने से आपको बचना चाहिए।

जूते-चप्पल न करें गिफ्ट
आपको कभी भी जूते और चप्पल गिफ्ट नहीं देने चाहिए। जूते-चप्पलों को गिफ्ट में देना वास्तु में अशुभ माना गया है। इन चीजों को गिफ्ट स्वरूप देने से बने-बनाए रिश्ते भी टूट सकते हैं।

गिफ्ट में न दें काले रंग की वस्तुएं
काला रंग नकारात्मकता ऊर्जा पैदा करता है इसलिए काले रंग के कपड़े और काले रंग से बनी चीजें गिफ्ट के रूप में आपको नहीं देनी चाहिए। काले रंग की चीजों को गिफ्ट के रूप में देने से जीवन में नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, साथ ही मानसिक तनाव का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। stpv.live एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Leave a Reply