नई दिल्ली| बिहार की राजनीति में आज कई अहम घटना देखने को मिली है। पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं, दूसरी ओर जदयू के पूर्व प्रवक्ता और महासचिव प्रगति मेहता और लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन निषाद भाजपा का दामन थाम लिया है। इन दोनों नेताओं के अलावा इनके सौकड़ों समर्थक भी भाजपा ज्वाइन किए हैं।
सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता : बता दें कि शुक्रवार को बिहार भाजपा के दफ्तर में एक मिलन समारोह का आयोजन हुआ था। इस आयोजन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू, राजद और लोजपा के सैकड़ों नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।
लालू और नीतीश पर साधा निशाना : इस दौरान भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, अब बिहार को भी आगे बढ़ाने की जरुरत है। उन्होंने पूर्व सीएम लालू यादव और मौजूदा सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने 15 साल “बिहार में कीचड़ फैलाया और अब नीतीश कुमार 18 साल से कीचड़ फैलाकर रखे हैं”। अब इसी कीचड़ में आप लोगों की मदद से कमल खिलाना है।
भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं : अगर बिहार में बीजेपी की सरकार आई तो बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया और भ्रष्टाचार करने वालों का जेल जाना तय है।


