लोकसभा चुनाव : पंकज त्रिपाठी ने छोड़ा चुनाव आयोग के राष्ट्रीय प्रतीक का पद

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीबुड़ के फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी ने इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकन का पद छोड़ दिया है। इस बात की पुष्टि खुद चुनाव आयोग ने की है। दरअसल, प्रसिद्ध अभिनेता आगामी चुनाव से पहले इस लिए इस बड़ी जिम्मेदारी को छोड़ने का फैसला लिया है। क्योंकि वो अपनी आगामी फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं।

चुनाव आयोग ने दी जानकारी

चुनाव आयोग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि एक आगामी फिल्म में अभिनेता ने एक राजनीतिक नेता के रूप में अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए@पंकजत्रिपाठी एमओयू की शर्तों के अनुसार स्वेच्छा से #ईसीआई नेशनल आइकन के पद से इस्तीफा दे दिया है। आयोग ने आगे कहा कि #ईसीआई अक्टूबर 2022 से मतदाता जागरूकता और #स्वीप में उनके प्रभावशाली योगदान के लिए आभार व्यक्त करता है।

राजनीति को लेकर कही ये बात

सामाचार एजेंसी को दिए गए एक साक्षात्कार में एक्टर पंकज त्रिपाठी ने राजनीति में अपनी रुची के बारे में बातचीत करते हुए कहा था, “बिहार में हर कोई एक पॉलिटिशियन है।” बता दें कि पंकज अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य थे। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि कॉलेज के दिनों में राजनीति में शामिल होने के बारे में कभी मैने कभी नहीं सोचा था। “मैंने उस समय राजनीति में प्रवेश करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। एक विचार था कि मैं इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकता हूं लेकिन फिर एक गिरफ्तारी हुई और पुलिस ने मुझे पीटा इसलिए मैंने यह विचार वहीं छोड़ दिया।” समय के साथ, मेरा झुकाव नाटकों की ओर हो गया और उन्हें देखने के बाद मैं थिएटर की ओर अधिक आकर्षित हो गया था।”

Leave a Reply