पटना। बिहार के डिप्टी सीएम और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज विधानसभा में बेहद गर्म मूड में दिखे। सम्राट चौधरी ने विधानसभा में लालू परिवार को खुले रूप से चुनौती देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दे डाली है। सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के ‘खेला करने’ वाले बयान पर भी करारा वार किया।
खेला करने के लिए होगी कार्रवाई: सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा कि किसने ट्वीट किया था कि खेला होगा बिहार में, खेला हो गया न। हमलोगों ने तो कहा था खिलौना देंगे। बच्चे को खिलौना दे दिया गया। अब साथियों समझिए, कोई अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल से ये कहे कि 17 विधायक जदयू का गायब हो गया, उसपर कार्रवाई होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। कार्रवाई होकर रहेगी। इस तरह से खुलेआम विधायकों के बारे में कहना कहां तक सही है
सम्राट ने दशरथ और राम पर तेजस्वी को खूब सुनाया
कोई व्यक्ति सदन में आया और कहा कि नीतीश बाबू आप तो दशरथ थे और अपने आप को राम कहने लगे। बिहार में गुंडो का प्रतीक कौन है? बिहार में रावण का प्रतीक कौन है? बिहार का अतिपिछड़ा समाज जानता है। ये गलतफहमी में मत रहिएगा कि रामराज्य की कल्पना कभी राजद या महागठबंधन करेगा। राम को ही जिसने काल्पनिक बताया वह राम राज्य की बात कर रहे।
सुशासन के साथ विकास करना नीतीश कुमार का इमेज
इससे पहले बिहार में अपराध को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का इमेज ही है, सुशासन के साथ विकास करना। ऑर्गनाइज क्राइम यहां नहीं हो सकता। नीतीश कुमार के राज में मुख्यमंत्री के आवास में बैठकर गुंडागर्दी और राजपाठ नहीं चल सकता है, जिससे कि अपराधीकरण हो। हम लोगों ने वो दिन देखे हैं, जब बिहार में ऑर्गनाइज क्राइम होता था और बिहार के एक अणे मार्ग में बैठकर उसकी वसूली करने का काम किया जाता था। पता कीजिए, आप सोचिए कि ये लोग कह रहे थे और विधायकों को लेकर चर्चा कर रहे थे।


