‘लाड़ली बहनों’ को मिलेगा दीपावली गिफ्ट, 15 अक्टूबर से पहले अकाउंट में आएंगे पैसे

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को इस महीने से 1500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे
1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपय तय की गई धनराशि
हर माह 15 तारीख से पहले ट्रांसफर होगी रकम
सरकार पर आएगा 318 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार
प्रतिमाह 1,859 करोड़ रुपये हो जाएगी योजना की राशि
दीपावली से पहले खातों में सीएम मोहन यादव डालेंगे राशि

भाेपाल, सतपुड़ावाणी। मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को इस माह से 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। दीपावली पर्व के अवसर पर 15 अक्टूबर से पहले लाड़ली बहनों के बैंक खाताें में यह बढ़ी हुई राशि डाली जाएगी। इससे सरकार पर 318 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। वर्तमान में लाड़ली बहनों को 1250 रुपये हर माह दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की किस्त में 250 रुपये बढ़ाने की घोषणा अगस्त में की थी।

भाई दूज से पहले लाड़ली बहनों के अकाउंट में आएंगे पैसे
इसके बाद अब इसी माह से यह राशि राज्य सरकार को देना है, क्योंकि 23 अक्टूबर को भाई दूज है और इसी दिन से सीएम ने 250 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है। अभी इस योजना पर प्रतिमाह 1541 करोड़ व्यय होते है।

हर माह 15 तारीख से पहले ट्रांसफर होगी रकम
यह राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने से 1859 करोड़ रुपए का खर्च हर माह आएगा। हर माह मुख्यमंत्री 15 तारीख के पहले इस योजना की राशि ट्रांसफर करते हैं। इसलिए यह माना जा रहा है कि लाड़ली बहनों के खाते में 15 अक्टूबर के पहले ही यह राशि जमा करा दी जाएगी। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को राज्य सरकार भाईदूज के पहले तोहफा देने जा रही है. राज्य सरकार लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए और बढ़ाकर देने जा रही है. यह बढ़ी हुई राशि बहनों के खातों में अब हर माह पहुंचेगी. अक्टूबर माह की राशि दीपावली के पहले ही मिल जाएगी. प्रदेश की 1.27 लाख करोड़ बहनों के खातों में 15 अक्टूबर के पहले बढ़ी हुई राशि के साथ 1500 रुपए पहुंच जाएंगे. हालांकि हर माह ढाई सौ रुपए की बढ़ोत्तरी किए जाने से राज्य सरकार के खजाने पर 318 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ने जा रहा है. इस राशि का प्रबंध राज्य सरकार को अलग से करना होगा.

राशि जारी करने आयोजित होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों के खातों में आने वाले राशि बढ़ाने का ऐलान किया था. अभी लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए आते हैं. भाईदूज पर 250 रुपए अलग से दिए जाएंगे और इसके बाद हर माह 1500 रुपए बहनों के खातो में डाले जाएंगे. मुख्यमंत्री ने यह राशि दीपावली के बाद भाईदूज से बढ़ाने का ऐलान किया था. भाईदूज 23 अक्टूबर को है, इसको देखते हुए अब राज्य सरकार ने तय किया है कि भाईदूज की बढ़ी हुई राशि दीपावली के पहले ही बहनों के खातों में डाल दी जाएगी. आमतौर पर हर माह 15 तारीख के पहले बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की राशि पहुंचती है और इसलिए 15 अक्टूबर के पहले बढ़ी हुई राशि के साथ बहनों के खातों में यह राशि पहुंच जाएगी. इसके लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि जारी करेंगे.

राज्य सरकार पर बढ़ेगा 318 करोड़ का बोझ
लाड़ली बहना की राशि हर माह 250 रुपए बढ़ाए जाने से राज्य सरकार पर 318 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ने जा रहा है. इस राशि का इंतजाम राज्य सरकार को हर माह करना होगा. राज्य सरकार ने अगस्त माह में भी 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी थी. इस तरह बहनों के खातों में 1859 करोड़ की राशि जारी की गई थी. जबकि सितंबर माह में 1250 रुपए बहनों के खातों में डाले गए थे. इसलिए 1541 करोड़ की राशि जारी की गई थी. अगस्त माह के मुकाबले 318 करोड़ रुपए कम राशि.

सरकार को लगातार लेना पड़ रहा कर्ज
राज्य सरकार को अपनी वित्तीय जरुरतें पूरा करने के लिए लगातार बाजार से कर्ज लेना पड़ रहा है. सितंबर माह में ही राज्य सरकार ने 7 हजार करोड़ का कर्ज लिया है. पिछले 23 सितंबर को राज्य सरकार ने 3000 करोड़ रुपए कर्ज लिया. यह कर्ज 1500-1500 करोड़ के रुप में 2 बार में लिया गया. इसके पहले 9 सितंबर को राज्य सरकार ने 4 हजार करोड़ का कर्ज लिया था. मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज बढ़कर साढ़े 4 लाख करोड़ से ज्यादा का हो गया है.

Leave a Reply