नई दिल्ली| मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया है. अब हार्दिक रोहित शर्मा की जगह एमआई की कमान संभालते नजर आएंगे. रोहित शर्मा ने 11 सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2013 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था. रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान हैं. रोहित शर्मा के अलावा सिर्फ महेन्द्र सिंह धोनी ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता है. हालांकि अब रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर कार्यकाल यही समाप्त हुआ.
सोशल मीडिया पर क्या बोले फैंस?
मुंबई इंडियंस ने पिछले दिनों हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 से पहले ट्रेड किया था. पांड्या इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे. गुजरात पांड्या की कप्तानी में अपने पहले ही सीजन चैंपियन भी बनी थी, लेकिन अब MI में वापसी के बाद हार्दिक को अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई है. हार्दिक के कप्तान बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस मुंबई इंडियंस को सबसे सफल टीम बनाने के लिए रोहित शर्मा के योगदान को याद कर रहे हैं.


