मुंबई| रिलायंस इंडस्ट्री की 47वीं वार्षिक आम बैठक आज 29 अगस्त 2024 को आयोजित की गई। इस इवेंट की शुरुआत कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने की। इस दौरान उन्होंने जियो टेक्नोलॉजी व एआई से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। इन्हीं में से एक जियो एआई-क्लाउड वेलकम में ऑफर भी है, जिसका ऐलान सालाना मीटिंग के दौरान किया गया है। आइए जानते हैं इस ऑफर से जुड़ी सभी डिटेल्स।
जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफर
रिलायंस एजीएम 2024 के दौरान कंपनी ने जियो एआई-क्लाउड स्वागत ऑफर का ऐलान कर दिया है। ऑफर की बात करें, तो इस ऑफर के तहत कंपनी अपने जियो ग्राहकों को 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज बिल्कुल फ्री देगी। कंपनी का दावा है कि जियो एआई-क्लाउड स्वागत में यूजर्स अपने फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स जैसे सभी डिजिटल कॉन्टेंट व डेटा को सुरक्षित रूप से स्टोर करके रख सकेंगे।
जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफर कब होगा लॉन्च?
जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। यह ऑफर दीवाली के बाद शुरू किया जाएगा। शुरुआती रूप में कंपनी यूजर्स को 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज फ्री प्रोवाइड करेगी। हालांकि, माना जा रहा है कि बाद में इसके लिए कीमतों का ऐलान किया जा सकता है।
अन्य कई ऐलान
सिर्फ जियो एआई-क्लाउड वेलकम सर्विस ही नहीं बल्कि रिलायंस एजीएम के दौरान कंपनी ने कई अन्य बड़े ऐलान किए हैं। इसमें जियो एआई शामिल है। आपको जियो में कई एआई सपोर्ट दिए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने जियो टीवी ओएस को भी अनाउंस कर दिया है। यह ओएस कंपनी ने सेट-टॉप बॉक्स में पेश किया है। साथ ही कंपनी ने जियो ऐप स्टोर का भी ऐलान किया है। साथ ही जियो कॉल एआई का भी ऐलान किया गया है, जो कि जियो कॉल को रिकॉर्ड करने की सुविधा देगा। इन कॉल में ट्रांसक्राइब का ऑप्शन भी मिलेगा। कंपनी ने इस दौरान डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ पार्टनर्शिप का भी ऐलान किया है।


