भोपाल| पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह ने अशोक सिंह को मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं| उन्होंने कहा है कि वे ओबीसी से आने वाले एक सशक्त प्रतिनिधि हैं और राज्यसभा में कांग्रेस की आवाज को पूरी ताकत से उठाएंगे| अजय सिंह ने कहा कि अशोक सिंह एक ऐसे समय में कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में राज्यसभा में जा रहे हैं जब सदन में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और संविधान को नष्ट करने की कोशिश हो रही है| मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी सूझ-बूझ और तार्किक बुद्धि से सदन में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायेंगे| साथ ही पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी, मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों की आवाज बनेंगे| राज्यसभा सदस्य के रूप में उनकी सफलता के लिए शुभकामनायें|


