राम चरण की बहन निहारिका पति चैतन्य से हुईं अलग

बॉलीवुड मनोरंजन

साउथ के सुपरस्टार राम चरण की बहन निहारिका कोनिडेला ने चैतन्य जोंनालागद्दा को तलाक दे दिया है। निहारिका कोनिडेला ने कई वेब सीरीज और फिल्मों में काफी अच्छा काम किया है। राम चरण की चचेरी बहन और एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला चिरंजीवी और पवन कल्याण की भतीजी हैं। निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोंनालागद्दा को लेकर कई महीनों से तलाक की खबरें आ रही थीं। इस खबर की पुष्टि खुद निहारिका कोनिडेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की है। एक्ट्रेस ने चैतन्य से अलग होने की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, चैतन्य ने एक महीने पहले तलाक की अर्जी कोर्ट में दी थी।

निहारिका कोनिडेला और चैतन्य के तलाक की वजह –

हालांकि निहारिका कोनिडेला और चैतन्य के अलग होने की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। निहारिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है और बताया है कि दोनों ने आपसी सहमित से अलग होने का फैसला लिया है। निहारिका कोनिडेला औरचैतन्य जोंनालागद्दा दो साल पहले ही करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।

तलाक की अफवाहों के बाद अकेले नजर आईं निहारिका –
तलाक की अफवाहों के बाद निहारिका कोनिडेला को उनके भाई वरुण तेज की इंगेजमेंट सेरेमनी में अकेले देखा गया था। तभी लोग इस बात की पुष्टि कर रहे हैं की निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोंनालागद्दा दोनों अलग हो गए है। निहारिका के भाई वरुण तेज की इंगेजमेंट लावण्या त्रिपाठी से 9 जून को हुई थी। वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी की इंगेजमेंट में साउथ के कई सुपरस्टार ने शिरकत की थी।

निहारिका कोनिडेला का वर्कफ्रंट –
निहारिका कोनिडेला जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘डेड पिक्सल्स’ में नजर आएंगी। निहारिका कोनिडेला के साथ हर्ष चेमुडु, साईं रौनक, अक्षय लगुसानी और भावना सागी भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply