राजभवन में करीब आधा घंटा रहे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और उनके सहयोगी मंत्री
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और उनके सभी सहयोगी मंत्री बुधवार को सुबह दस बजे राजभवन पहुंचे। दरअसल, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मोहन कैबिनेट को चाय पर आमंत्रित किया था। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहला अवसर है, जब सभी मंत्री एक साथ राजभवन में उपस्थित हुए। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल को मध्यप्रदेश में प्रगतिरत विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी कार्यों के विषय में अवगत कराया। करीब आधा घंटे बात सभी मंत्री यहां से कैबिनेट बैठक के लिए मंत्रालय रवाना हो गए।


