राजा रघुवंशी हत्याकांड : शिलॉन्ग पुलिस मेघालय रवाना सोनम कोलकाता पहुंची, यहां से गुवाहाटी ले जाया जाएगा

इंदौर नई दिल्ली मध्‍य प्रदेश मेघालय राष्ट्रीय राष्ट्रीय

राजा हत्याकांड के आरोपी को इंदौर एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा: ‘’भरोसे के कत्ल’’ का भयंकर अंजाम, तीन मांओं के नहीं थम रहे आंसू, राज की मां ने किया बड़ा दावा

एजेंसी, इंदौर। मेघालय पुलिस सोनम को पटना से और चार आरोपियों को इंदौर से लेकर फ्लाइट से कोलकाता के लिए रवाना हुई। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) हत्याकांड में मंगलवार को नया खुलासा हुआ। पति राजा की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी 25 मई को शिलॉन्ग से सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर पहुंची थी। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ मिलकर उनके हत्याकांड की साजिश को अमली जामा पहनाने के आरोपी राज कुशवाह की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां चुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुशवाह के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला शख्स है।

पुलिस का दावा- राज की मदद से सोनम ने बुलाए थे भाड़े के तीन हत्यारे
मेघालय पुलिस के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे। अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों के जरिये पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके।

सोनम ने मेरे बेटे की जान क्यों ली? – राजा की मां
मेघालय पुलिस के इस खुलासे के बाद राजा रघुवंशी के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई है। इस परिवार को लगता है कि सोनम ने उनके भरोसे का कत्ल किया है। राजा की मां उमा ने कहा, ‘‘शुरुआत में हमें यकीन नहीं हो रहा था कि मेरी बहू सोनम मेरे बेटे राजा की हत्या करा सकती है, लेकिन हमें इस बात पर धीरे-धीरे यकीन होता जा रहा है।’’ राजा रघुवंशी की हार चढ़ी तस्वीर के पास खड़ी उनकी मां गम और गुस्से के मिले-जुले जज्बात से गुजरते हुए पूछती हैं, “अगर सोनम को दूसरा लड़का पसंद था, तो उसने राजा से शादी से मना क्यों नहीं किया? उसने मेरे बेटे की जान क्यों ली?”

सोनम ने बनाई थी हनीमून की योजना
उन्होंने बताया कि मेघालय में पति के साथ हनीमून मनाने जाने की योजना खुद सोनम ने बनाई थी। उमा ने कहा,‘‘मुझे पता नहीं था कि मेघालय से मेरा बेटा पार्थिव शरीर के तौर पर लौटेगा।’’ उन्होंने कहा कि मेघालय पुलिस के खुलासे से पहले, सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह के बारे में उनके परिवार को कोई जानकारी नहीं थी।

12वीं फेल है राज, सोनम के पिता की फैक्ट्री में करता है काम
राजा रघुवंशी की विधवा और उनके हत्याकांड की प्रमुख आरोपी सोनम का मायका इंदौर के गोविंद नगर खारचा इलाके में है। वह फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट के कारोबार के पारिवारिक प्रतिष्ठान का काम-काज संभालती है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी राज कुशवाह हालांकि 12वीं फेल है, लेकिन वह इस प्रतिष्ठान में बतौर लेखापाल काम करता है। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस के खुलासे के बाद सोनम का परिवार सदमे में है।

मेरी बेटी पर लगाए जा रहे हैं झूठे आरोप- सोनम की मां
सोनम की मां संगीता मीडिया से ज्यादा बातचीत की इच्छुक नहीं दिखीं। हालांकि, उन्होंने धीमे स्वर में कहा, ‘‘मेरी बेटी पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं अभी नहीं कह सकती कि राजा रघुवंशी के साथ मेघालय में क्या हुआ होगा?” उन्होंने मांग की कि उनके दामाद के हत्याकांड की विस्तृत जांच होनी चाहिए।

एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था राजा की लाश
अधिकारियों ने बताया कि मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की विस्तार से तहकीकात कर रहा है।

कुंडली का दोष मिटाने के लिए सोनम ने कराई मेरे बेटे की हत्या…पिता बोले- तड़पकर मरा है मेरा बेटा, दोषियों को मिले मौत की सजा

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस के खुलासे के बाद उनके पिता ने मंगलवार को मांग की कि उनके नव विवाहित बेटे की जघन्य हत्या के सभी दोषियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। मेघालय पुलिस के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे। अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों के जरिये पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके। राजा रघुवंशी की मौत से शोक में डूबे उनके पिता अशोक रघुवंशी ने ‘‘ एक न्यूज एजेंसी’’ से कहा, ‘‘मेरा बेटा तड़प-तड़प कर मरा है। उसकी हत्या के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए ताकि एक नजीर पेश हो और आइंदा किसी माता-पिता को उनका बेटा इस तरह ना खोना पड़े।’’ वह यह कहते हुए भावुक हो जाते हैं कि हनीमून मनाने मेघालय गया उनका बेटा ताबूत में घर लौटा।

उन्होंने कहा, ‘‘जघन्य तरीके से हत्या के कारण मेरे बेटे का पार्थिव शरीर क्षत-विक्षत था। मैं हार्ट का मरीज हूं। इसलिए मेरे स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मेरे परिवार के लोगों ने ताबूत खोलकर मुझे अपने बेटे के अंतिम दर्शन करने से रोक दिया।’’ रघुवंशी ने यह दावा भी किया कि राजा की पत्नी सोनम ने अपनी कुंडली का ‘मंगल दोष’ मिटाने के लिए अपने पति की हत्या कराई ताकि बाद में वह अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह से दूसरी शादी कर सके। हालांकि, स्थानीय ज्योतिषी धीरज दीक्षित ने इस बात को मनगढ़ंत बताया और कहा कि किसी व्यक्ति के जीवनसाथी के मरने से उसका ‘मंगल दोष’ नहीं मिटता। शुरुआत में राजा रघुवंशी के परिवार ने उनकी हत्या के मामले की जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेघालय सरकार पर सवाल उठाए थे। हालांकि, हत्याकांड के खुलासे के बाद इस परिवार के सुर बदल गए हैं। राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि वह मेघालय सरकार के खिलाफ बयानबाजी के लिए माफी चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता नहीं था कि मेघालय पुलिस राजा के हत्यारों को पकड़ने के लिए गुप्त अभियान चला रही है। हमारी मेघालय सरकार को बदनाम करने की कोई नीयत नहीं थी। मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए हम मध्यप्रदेश सरकार के भी आभारी हैं।’’

‘मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया…’, राज की रिहाई के लिए रोती रही मां और बहन, मेघालय पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर सोनम
देश में चर्चित इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आए दिन नए-नए राज सामने आ रहे हैं। जहां एक ओर राजा की पत्नी सोनम खुद को बेकसूर बता रही हैं वहीं पुलिस, परिवार और गिरफ्तार आरोपियों का कुछ और ही कहना है। इसी बीच सोनम के आशिक कहे जाने वाला राज की मां और बहन का पक्ष भी सामने आया है। जहां राज की मां कह रही हैं कि मैंने राज से कहा कि क्या तुमने राजा रघुवंशी की डेथ के बाद उसका चेहरा देखा है। इस पर राज ने कहा मैं उसका चेहरा अगर देखता तो मर जाता। हमको तो पता ही नहीं चला। हमको तो किसी और ने बताया।

‘मेरा बेटा निर्दोष है, उसे गलत फंसाया जा रहा है’

राज की मां ने कहा कि उनता बेटा नेक और मेहनती है। राज कुशवाहा की मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसने कभी कोई गलत काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि सोनम उनके मालिक की बहन थी, राज के साथ काम करती थी। जब भी सोनम को कोई काम होता, वह राज को फोन करती थी। इसके अलावा अन्य लड़कियां, गोविंद भाई और उनके पिता भी राज को फोन करते थे। मां ने कहा, “मेरा बेटा कभी गलत नहीं कर सकता।” राज की मां और बहन ने बताया कि राज ने अपने पिता के निधन के बाद दो साल तक कपड़ा बाजार में मेहनत से काम किया। वह मेहनती था और परिवार का सहारा था। मां ने कहा कि उन्हें आकाश के बारे में नहीं पता, लेकिन विशाल को वह अच्छे से जानती हैं। विशाल को उनकी बेटी राखी बांधती है और वह भी उनके बेटे जैसा है। उन्होंने दुखी होकर कहा कि उनके बेटे को गलत फंसाया जा रहा है। मां ने यह भी बताया कि सोनम ने कभी राज से न तो कपड़े खरीदवाए, न ही मोबाइल।

हे ईश्वर, मेरे बेटे को बचा लो- राज की मां
अपने बेटे की खैरियत और परिवार के भविष्य की चिंताओं से जूझते हुए चुन्नी देवी बार-बार बदहवास हो जाती है। वह एक कमरे के किराये के घर में दीवारों पर चिपकी देवी-देवताओं की तस्वीरों के सामने दोनों हाथ जोड़ती हैं और बिलखते हुए प्रार्थना करती हैं, ‘‘हे ईश्वर, मेरे बेटे को बचा लो’’। उनकी छोटी बेटी सुहानी उन्हें संभालने के जतन के दौरान उन्हें पानी पिलाने की कोशिश करती है, लेकिन वह पानी पीने से इनकार कर देती हैं।

मेरा बेटा बेकसूर है
कुशवाह के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। उसका परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यह परिवार इंदौर में किराये के छोटे-से घर में रहता है। चुन्नी देवी ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘मेरा बेटा बेकसूर है। उसे फंसाया गया है। 20 साल का लड़का इतना बड़ा अपराध कैसे कर सकता है? मेरे पति के गुजर जाने के बाद वह हमारे घर में अकेला कमाने वाला है।’’

राजा रघुवंशी की मौत से दुखी था राज
राजा रघुवंशी हत्याकांड के कथित षड़यंत्रकर्ता की मां ने कहा, ‘‘मेरा बेटा राजा रघुवंशी की मौत से दुखी था और उनकी शवयात्रा में भी गया था। शवयात्रा से लौटने के बाद वह बुरी तरह रो रहा था। मैंने उसे ढाढ़स बंधाया था कि सब ठीक हो जाएगा और अब रोने से क्या फायदा है।’’ अपने गिरफ्तार बेटे से मिलने की उम्मीद में चुन्नी देवी मंगलवार शाम अपराध निरोधक शाखा के पुलिस थाने पहुंच गई जहां कुशवाह को अन्य आरोपियों के साथ मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में रखा गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कुशवाह से मिलने की इजाजत नहीं दी जिसके बाद वह बदहवासी की हालत में पास के एक मंदिर में पहुंचीं और अपने बेटे की रिहाई के लिए प्रार्थना की।

राजा रघुवंशी की मौत पर फूट-फूटकर रोया राज

राज की मां ने भावुक होकर बताया कि राजा रघुवंशी भी उनके लिए बेटे जैसा था। जब टीवी पर राजा की मौत की खबर चली, तो पूरा परिवार दिनभर रोता रहा। उस रात किसी ने खाना नहीं खाया। राज, राजा की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ था और बहुत रोया। मां ने कहा, “मैंने राज से पूछा कि क्या तुमने राजा का चेहरा देखा? तो राज बोला, ‘अगर मैं उसका चेहरा देखता, तो मर जाता।’ एक 20 साल का लड़का ऐसा कैसे कर सकता है?”

‘राज का किसी लड़की से अफेयर नहीं था’ – बहन का बयान

राज की बहन ने भी भाई का बचाव करते हुए कहा कि सोनम के भाई गोविंद ने एक बार फोन करके कहा था कि राज से अर्जेंट बात करनी है। बहन ने बताया कि वे सोनम से केवल एक बार मिले थे, जब गर्मियों में उनकी ऑफिस की पूरी टीम आई थी। इसके बाद उन्होंने सोनम को कभी नहीं देखा। बहन ने साफ कहा, “राज का किसी लड़की से कोई अफेयर नहीं था, न ही उसकी किसी से बातचीत थी। पुलिस गलत आरोप लगा रही है। राज और हमारा भाई विक्की ऐसा कभी नहीं कर सकते। वे किसी को मार नहीं सकते।”
राज की मां और बहन ने बार-बार यही दावा किया कि राज को गलत फंसाया जा रहा है और वह पूरी तरह निर्दोष है।

3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सोनम

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आगे की कार्रवाई करने के लिए मेघालय पुलिस ने सोनम को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को पटना एयरपोर्ट पर लेकर आई है, जहां से उसे मेघालय ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply