राजस्थान में राम बारात के दौरान पथराव, शोभायात्रा में शामिल कई घायल, स्पेशल फोर्स रवाना

राजस्थान राष्ट्रीय राष्ट्रीय

कोटा| लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में तनाव, कोटा जिले के कैथून में राम बारात निकालने के दौरान पथराव, तनाव पूर्ण माहौल, एक पक्ष के लोगों ने राम बारात में शामिल लोगों पर पत्थर फेंके, कुछ लोगों के चोटे आई, मौके पर पहुंचे एसपी, स्पेशल फोर्स रवाना| राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन समाप्त हो गया है। नामांकन समाप्ति के बाद ही राजस्थान में अचानक माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। प्रदेश के कोटा जिले में राम बारात के दौरान एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे कई लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता पहुंच गया है। अभी तनावपूर्ण शांति का माहौल है। कैथून में विभीषण मेले के दौरान हो रही रामलीला में भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग के अवसर पर नदी पार हनुमान मंदिर से राम बारात निकाली जा रही थी।

श्रद्धालु डीजे बजाते हुए नाचते—गाते जा रहे थे। इसी दौरान पिजारो की मस्जिद के पास डीजे व बैंड पर पीछे से आकर हमला किया गया। इससे डीजे का लेपटोप व बैंड की 3डी माइक आदि तोड़ दी। अचानक हुए पथराव से वहां भगदड़ मच गई। आयोजकों के अनुसार राम बारात में शामिल महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पथराव और भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा। कोटा जिले के एसपी करण शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल स्पेशल पुलिस फोर्स का जाप्ता भी रवाना कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर रही है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply