राजस्थान के दौसा जिले में बारातियों से भरी बस में अचानक लगी आग, मची चीख पुकार, कोई जनहानि नहीं हुई

मध्‍य प्रदेश राजस्थान राष्ट्रीय

दौसा| राजस्थान के दौसा जिले से बड़ी खबर है। जिले के मानपुर इलाके में एक बारात की बस में आग लग गई। आग लगते ही सवारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बारात बसवा से लंगड़ा बालाजी जा रही थी

सूचना पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार बारात बसवा से लंगड़ा बालाजी जा रही थी। तभी रास्ते में शॉर्ट सर्किट से बस में आग लग गई। बस में चारों तरफ धुंआ निकलता देख बस में सवार लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस में बैठे सभी बराती सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बस में आग लगने से सभी लोग डर गए

खबर लिखे जाने तक बस जल रही थी। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे थे। वहीं, बस में सवार एक बाराती ने बताया कि बस में आग लगने से सभी लोग डर गए थे। उन्होंने कहा कि बस के अंदर धुआं ही धुआं भर गया था। आंखों में जलन होने लगी थी। बस में सवार सभी 35 बाराती सुरक्षित हैं।

Leave a Reply