राजस्थान के उदयपुर में चाकू से छात्र पर हमले की घटना के मामले में आरोपी के मकान को बुलडोजर से किया ध्वस्त

राजस्थान राष्ट्रीय राष्ट्रीय

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में सरकारी स्कूल में शुक्रवार को चाकू से हमला कर एक छात्र को घायल कर देने की घटना के मामले में आरोपी के मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से शुक्रवार देर रात को आरोपी को मकान खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया। इसके बाद शनिवार दोपहर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिका रियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मकान खाली कराया गया। इसके बाद पटवारी सुरपाल सिंह सोलं की ने दो जेसीबी मशीनों को लगाकर आरोपी के पूरे मकान को ध्वस्त कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी का मकान वन विभाग की जमीन पर बनाया गया है। वन विभाग की ओर से छह महीने पूर्व भी मकान हटाने का नोटिस दिया गया था।

Leave a Reply