योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, राजभर-दारा सिंह चौहान समेत 4 नेता बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

लखनऊ| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया है। मंगलवार शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने चार नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी के विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोक दल के विधायक अनिल कुमार और बीजेपी के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा शामिल हैं।

सीएम योगी ने सभी नये मंत्रियों को दी बधाई

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नये मंत्रियों को बधाई भी दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारकर ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ!

मंत्री पद की शपथ के बाद बोले ओम प्रकाश राजभर

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति कर रहा है। आज उनके नेतृत्व में प्रदेश प्रगति कर रहा है। हम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काम करेंगे और राज्य की सभी सीटें जीतेंगे। ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने कहा कि मैं और मेरा परिवार प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं। हमारे पिता जी ने जो संघर्ष किया वह आज आपके सामने दिखेगा। हम एक छोटे और गरीब परिवार से निकलकर आज यहां तक ​​पहुंचे हैं। हम देश के लोग और वंचित वर्ग पूरे राज में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहे हैं।

Leave a Reply