यूपी सरकार एक्शन की तैयारी में : संभल हिंसा में शामिल 45 उपद्रवियों के पोस्टर जारी, कुछ की हुई पहचान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

संभल| संभल में हुए हालिया हिंसा मामले में योगी सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। हिंसा में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 45 उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए हैं। इनमें से कुछ की पहचान भी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, हिंसा में हुई क्षति की भरपाई उपद्रवियों से ही कराई जाएगी। इसके अलावा, उपद्रवियों को पकड़वाने पर इनाम देने की भी घोषणा की जा सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पत्थरबाजों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि हिंसा में हुई क्षति की भरपाई उपद्रवियों से ही कराई जाएगी। उपद्रवियों से क्षतिपूर्ति वसूलने और उनके पोस्टर लगाने का अध्यादेश पहले ही जारी किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि योगी सरकार दंगों को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संभल में हुए बवाल के बाद जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, संभल जिले के डीएम और एसपी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उपद्रवियों ने ही सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है और उनसे ही क्षतिपूर्ति वसूली जाएगी।

Leave a Reply