यूपी में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्ठी को लेकर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी

उत्तर प्रदेश बॉलीवुड मनोरंजन महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय राष्ट्रीय

कानपुर| उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कानपुर, कुशीनगर समेत कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक्शन देखने को मिला है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राजकुंद्रा बड़े कारोबारी हैं। कारोबारी राजकुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यूपी में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई है। ईडी की टीम राजकुंद्रा प्रोडक्शन का काम देखने वाले कर्मचारियों और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम कानपुर के आलावा कुशीनगर, गोरखपुर में कार्रवाई कर रही है। ईडी की टीम कुशीनगर में अतुल श्रीवास्तव पडरौना खाते से लेनदेन के शक में जांच पड़ताल की जा रही है। अतुल श्रीवास्तव को गोरखपुर से हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिल रही है। अतुल श्रीवास्तव सॉफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं। पडरौना जे घर में अतुल के पिता प्रमोद श्रीवास्तव और मां से पूछताछ कर रही है।

आईआईटी कानपुर से की थी इंजीनियरिंग
ईडी की कार्रवाई कानपुर में भी चल रही है। मोबाइल एप के जरिए अश्लील कंटेंट को तैयारी करने और प्रसारित करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर ईडी की कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार सुबह ईडी ने कानपुर के श्याम नगर में रहने वाले नर्वदा श्रीवास्तव का बड़ा बेटा अरविंद श्रीवास्तव कानपुर आईआई से इंजीनियरिंग करने के बाद बाहर जॉब कर रहा था।

पत्नी के साथ सिंगापुर में रहता है
अरविंद श्रीवास्तव पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के साथ सिंगापुर में रहता है। अरविंद श्रीवास्तव सिंगापुर में रहकर राजकुंद्रा का काम संभालता है। यह भी बताया जा रहा है कि टीम यहां मुंबई पुलिस द्वारा 2021 में दर्ज हुए केस की जांच करने पहुंची थी। ईडी की टीम ने गोरखपुर और कुशीनगर में छापा मारा है। यहां भी आशंका जताई जा रही है कि मुंबई के पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में छापेमारी की गई है। अभिषेक नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद फिल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म अप्रिशिएशन का कोर्स किया। दैनिक भास्कर से पेशेवर दुनिया में एंट्री की। अभी एनबीटी के साथ पत्रकारिता में सफर जारी है। सिनेमा और राजनीति में खास दिलचस्पी है।

राज कुंद्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद शिल्पा शेट्टी के वकील का बयान आया सामने

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के परिसरों पर छापेमारी की। यह छापेमारी कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच का हिस्सा थी। शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल का अब इस मामले में बयान आया है। एक बयान में पाटिल ने स्पष्ट किया, ”मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि मेरी मुवक्किल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। ये खबरें सच नहीं हैं उन पर प्रवर्तन निदेशालय की कोई छापेमारी नहीं हुई है, क्योंकि उनका किसी भी तरह के अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, राज कुंद्रा के मामले में जांच चल रही है और वह सच्चाई सामने लाने के लिए जांच में सहयोग कर रहे हैं।” वकील ने कहा, “मैं इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के वीडियो, तस्वीरें और नाम का उपयोग करने से बचने का अनुरोध करूंगा, क्योंकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

इस मामले में उनकी तस्वीरें या वीडियो साझा करने वाली गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता के खिलाफ सख्त संज्ञान लिया जाएगा।” ईडी ने सांताक्रूज में राज कुंद्रा के आवास पर छापा मारा है। इसके अलावा, ईडी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 15 स्थानों पर तलाशी ले रहा है। बिटकॉइन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे कुंद्रा को 3 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय से एक नोटिस मिला था, जिसमें उन्हें जुहू स्थित बंगला और पुणे स्थित फार्महाउस खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके जवाब में, उन्होंने नोटिस को चुनौती देते हुए मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। इस सिलसिले में जुलाई 2021 में मुंबई अपराध शाखा ने व्यवसायी को गिरफ्तार किया था, उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कई आरोप लगाए गए थे। बाद में उन्हें शहर की एक अदालत ने जमानत दे दी थी।

Leave a Reply