यूपी के गोरखपुर में सड़क हादसा : महाकुंभ से लौट रहीं दो बसों की टक्कर, 27 श्रद्धालु घायल

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

गोरखपुर| जिले के गगहा थाना क्षेत्र में प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही परिवहन निगम की दो बसों का, ओवर टेक करने के प्रयास में एक्सीडेंट हो गया. इसमें 27 यात्री बुरी तरह घायल हो गए. घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल में चल रहा है. घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन, इन्हें चोट काफी गंभीर आई है. घायलों में ज्यादातर यात्री नेपाल के रहने वाले हैं. वहीं गोरखपुर- कुशीनगर के भी यात्री इस बस में सवार होकर गोरखपुर आ रहे थे. यह हादसा दिन के करीब 12:30 बजे, गगहा क्षेत्र के मंगलपुर बाजार के पास हुआ. इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि बसों की टक्कर में जो भी यात्री घायल हुए उन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचाया गया है. 17 यात्री जो गंभीर हैं उन्हें मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के लिए गोरखपुर भेजा गया है.

एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना तब हुई जब बस संख्या यूपी53सीटी-3710 का चालक बस को सड़क किनारे खड़ा करके सवारियों को उतार रहा था. तभी पीछे से आ रही एक अन्य बस यूपी58एटी-2092 तेज रफ्तार से टकरा गई. इस टक्कर में दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. इनमें सवार 27 श्रद्धालु घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी गगहा पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 17 लोगों को जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया. बाकी घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है. हादसे के बाद यात्रा कर रहे शेष श्रद्धालुओं को रोडवेज की अन्य बसों से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है. एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी किसी की मृत्यु होने की सूचना नहीं है.

हादसे में घायल लोगों में विशाल, रमवापुर लुम्बनी नेपाल, कालिन्दी,थाना- चुउटंहा जनपद महराजगंज, वन्दना पटेल, महराजगंज, हीरामति, रमवापुर लुम्बिनी नेपाल,अरूण कुमार, हरपुर बुदहट थाना गोरखपुर, मीना कुमारी गोरखपुर, प्रतीक शुक्ला, चौरीचौरी, विन्जन, रमवापुर लुम्बिनी नेपाल, कृष्णा, परमिला,बासमती, रामचन्द्र, रमवापुर लुम्बिनी नेपाल, अनुराधा, सुशीला देवी के नाम शामिल हैं. इनके अलावा उर्मिला देवी, पत्नी रंगीलाल निवासी अहिरौली लुम्बिनी नेपाल ,रामरति देवी पत्नी विरेन्द्र निवासी रूपनदेही परसा नेपाल, विद्यासागर, थाना बरवापट्टी कुशीनगर, रामसेवक, संजय कुमार मल्ल, अमहिया थाना झंगहा गोरखपुर, धर्मेन्द्र सिंह,,शाह आलम, अर्चना दूबे,चन्द्रावती देवी ,सुशीला देवी, खलीलाबाद, संगीता निवासी नेपाल, प्रमिला निवासी नेपाल घायल हुए हैं.

Leave a Reply