आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई। भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।
डीसीपी सूरज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया , “हमें सूचना मिली कि नेशनल हाइवे पर एक ट्रक और ऑटो की भिंडत हुई है। घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है और एक अन्य व्यक्ति घायल है… मौके पर स्थिति नियंत्रण में है… मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।”


