जयपुर। सोमवार को राजस्थान रायल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की आईपीएल में शानदार फॉर्म देखने को मिली। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में शानदार नाबाद शतक उड़ाया। जयसवाल शतक के दम पर राजस्थान रायल्स ने अपनी शानदार फार्म की बदौलत मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से रौंद दिया। 180 रनों के लख्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम की बल्लेबाजी ने शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जयस्वाल ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के रूप में केवल एक विकेट गंवाया। जोस बटलर मात्र 25 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। कप्तान संजू सैमसन ने जायसवाल के साथ मिलकर मैच फिनिश किया। संजू सैमसन ने 28 गेंद पर 38 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यशस्वी जासवाल ने इस आईपीएल सीजन में पहला शतक बनाया। उन्होंने 60 गेंद पर नाबाद 104 रन की पारी खेली। जायसवाल ने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के लगाए। मैच के अंत में जायसवाल ने विजयी चौका लगाया।
इससे पहले आईपीएल के 17वें सीजन में सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हार्दिक पांड्या ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए। जबकि राजस्थान ने कुलदीप सेन की जगह संदीप शर्मा को प्लेइंग-11 में शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) 7 में से 6 मैच जीतकर 12 पॉइंट्स के साथ अंक तालिक में टॉप पर थी। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस (एमआई) 7 में से 3 मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर थी। हार्दिक पांड्या की टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाने का मौका था। इस सीजन आरआर का उनके होमग्राउंड पर रिकॉर्ड दमदार रहा है। ऐसे में मुंबई के लिए यह राह इतनी आसान नहीं रही। इस सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ी। इससे पहले मुबंई में दोनों टीमों का सामना हुआ था, जहां जीत राजस्थान की हुई थी। हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 29 मैच खेले गए हैं। 15 में मुंबई और 13 में राजस्थान को जीत मिली है, एक मैच बेनतीजा रहा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह


