एजेंसी, अमेठी। अमेठी में तीन तलाक का एक केस सामने आया है। शौहर ने वाट्सऐप पर तीन तलाक दिया और गालियां भी बकीं। तंग आकर बीवी ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रसूलपुर के पूरे बबुइन गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके पति ने सऊदी अरब से वॉट्सऐप पर तलाक दे दिया। ससुराल के लोग उसे शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
सबीना बानो ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी शादी नौ जून 2024 को कमरौली के पूरे गरवर गांव के मो. एजाज के साथ हुई थी। शादी के करीब छह माह बाद से मेरे ससुर नारूल हसन, सास रेहाना बानो, जेठ मो. फिरोज, जेठानी आसमीन, ननद सहरीन बानो एवं मोहनगंज कोतवाली के बहुआ के जोरावरगंज के मो. कफील आए दिन चार पहिया गाड़ी व चौपाल सागर एजेंसी कठौरा के पास एक प्लाट की मांग कर रहे थे। चार पहिया गाड़ी व प्लाट न देने के कारण ससुरालीजन प्रताड़ित किया एवं मारपीट कर घर से निकाल दिया।
जेवर और मोबाइल ले लिये
आरोप है कि उनकी सास ने उनके सोने व चांदी के जेवरात और मोबाइल भी ले लिया। प्लाट व कार देने के बाद ही इस घर में आना। आरोप है कि उनके पति मो एजाज ने वॉट्सऐप पर तलाक का पेपर भेजा है और उसके साथ गाली गलौज भी की है। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


