मोहन कैबिनेट की बैठक कल बुलाई गई, मंत्रियों में बंट सकते हैं विभाग

नई दिल्ली प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

भोपाल| मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव के मंत्रीमंडल विस्तार होने के ठीक एक दिन बाद ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मंगलवार को सुबह 11 बजे मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में सीएम मोहन यादव व दोनों डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा के साथ ही कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले सभी 18 मंत्री शामिल होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया जा सकता है।

मंगलवार को मोहन कैबिनेट की अहम बैठक
मंत्रीमंडल विस्तार के बाद मंगलवार को होने वाली सीएम मोहन यादव की कैबिनेट की ये पहली बैठक होगी। इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है, बैठक में प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया जा सकता है जिससे कि जल्द से जल्द मंत्री अपने अपने विभागों का कार्यभार संभाल लें।

मोहन मंत्रीमंडल में ये बने मंत्री..

  • कुंवर विजय शाह
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रहलाद पटेल
  • राकेश सिंह
  • राव उदय प्रताप सिंह
  • करण सिंह वर्मा
  • संपतिया उइके
  • तुलसीराम सिलावट
  • एंदल सिंह कंसाना
  • निर्मला भूरिया
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • विश्वास सारंग
  • नारायण सिंह कुशवाहा
  • नागर सिंह चौहान
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • इंदर सिंह परमार
  • चेतन्य कश्यप
  • राकेश शुक्ला

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

  • कृष्णा गौर
  • दिलीप जायसवाल
  • गौतम टेटवाल
  • लखन पटेल
  • नारायण सिंह पंवार
  • धर्मेन्द्र लोधी

राज्यमंत्री

  • नरेन्द्र शिवाजी पटेल
  • प्रतिमा बागरे
  • राधा सिंह
  • दिलीप अहिरवार

Leave a Reply