माकपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बसु का निधन, 103 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

माकपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बसु का निधन, 103 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

देश/प्रदेश पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय

एजेंसी, कोलकाता। वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता और माकपा के वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर बसु का शुक्रवार तड़के बिधाननगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 103 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। बीमा कर्मचारी आंदोलन के अग्रणी नेता तथा ‘आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लायीज एसोसिएशन’ (एआइआइईए) के पूर्व अध्यक्ष और महासचिव बसु ने तड़के लगभग साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र, पुत्रवधू और एक पौत्र हैं।

लोगों ने शोक व्यक्त किया
वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस और माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बसु ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और जल्द ही वामपंथी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हो गए।

ये भी पढ़े : भारत में बेरोजगारी दर दिसंबर में 4.8 प्रतिशत पर रही
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply