गढ़चिरौली| छत्तीसगढ़ सीमा के पास महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को पुलिस और कमांडो के साथ मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सली मारे गए. अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी. गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि दोपहर में वंडोली गांव में C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी हुई. यह मुठभेड़ छह घंटे तक चली. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से 12 माओवादियों के शव बरामद किए. इसके अलावा, 3 एके-47, 2 इंसास राइफल, एक कार्बाइन और एक एसएलआर समेत सात ऑटोमोटिव हथियार भी बरामद किए गए. गढ़चिरौली एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से 12 माओवादियों के शव बरामद किए.


