महाराष्ट्र के नासिक में घर वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, अचानक लौट आई सांसे, खांसने लगा युवक….

देश/प्रदेश नई दिल्ली महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय

एजेंसी, नासिक। महाराष्ट्र के नासिक से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की सांसे उस वक्त लौट आई जब घर वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। इस घटना को देखने के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। एक रिश्तेदार ने बताया कि एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं निजी अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि परिजन शब्दों को समझने में भ्रमित हो गए थे।

डॉक्टरों ने घोषित किया था ब्रेन डेड
युवक के रिश्तेदारों कहा कि त्र्यंबकेश्वर तालुका के निवासी भाऊ लचके (19) को कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोटें लगने के बाद अडगांव के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया था। लचके के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा, “जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।” इस बीच, निजी अस्पताल के प्रबंधन ने दावा किया कि लचके को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि परिजन कुछ चिकित्सा शब्दावली को लेकर भ्रमित हो गए थे।

अब जिला अस्पताल में भर्ती
वहीं घायल लचके के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा, “जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।” इस बीच, निजी अस्पताल के प्रबंधन ने दावा किया कि लचके को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि परिजन कुछ चिकित्सा शब्दावली को लेकर भ्रमित हो गए थे।

Leave a Reply