महंगाई से मिली राहत, खुदरा महंगाई दर घटकर 4.75प्र. हुई, 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय व्यापार

नई दिल्ली| मई महीने के लिए महंगाई का डेटा आ गया है. सालाना आधार पर खुदरा महंगाई दर 4.75प्र. रही. रूरल इंफ्लेशन रेट 5.28प्र. और अर्बन इंफ्लेशन रेट 4.15प्र. है. मई 2023 के बाद से यह महंगाई का न्यूनतम आंकड़ा है. सितंबर 2023 से लगातार खुदरा महंगाई दर 6प्र. के नीचे रही है जो रिजर्व बैंक की तरफ से अपर लिमिट रखी गई है. अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर 4.83प्र. रही थी. अप्रैल में महंगाई दर 4.83प्र. रही थी. बता दें कि अप्रैल 2024 में खुदरा महंगाई दर 4.83प्र. रही थी. इसमें रूरल इंफ्लेशन रेट 5.43प्र. और अर्बन इंफ्लेशन रेट 4.11प्र. था. मई 2023 में खुदरा महंगाई दर 4.31प्र. रही थी. इसमें अर्बन इंफ्लेशन रेट 4.33प्र. और रूरल इंफ्लेशन रेट 4.23प्र. था.

मई में खुदरा महंगाई दर 4.83प्र. से घटकर 4.75प्र.
खाद्य महंगाई दर 8.70प्र. से घटकर 8.69प्र.
ग्रामीण महंगाई दर 5.43प्र. से घटकर 5.28प्र.
शहरी महंगाई दर 4.11प्र. से बढ़कर 4.15प्र.

अप्रैल में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का ग्रोथ 5प्र. रहा
अप्रैल महीने के लिए आईआईपी यानी इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का भी डेटा आया है. एफवाई 25 के पहले महीने में यह 5प्र. रहा. मार्च महीने के लिए इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का डेटा 4.9प्र. रहा था. सेक्टर की बात करें तो माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिसिटी का ग्रोथ 6.7प्र., 3.9प्र. और 10.2प्र. रहा. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के भीतर बेस मेटल्स का ग्रोथ 8.1प्र., कोक एंड रिफाइन्ड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का 4.9प्र. और व्हीकल, ट्रेलर्स का ग्रोथ 11.4प्र. रहा है.

Leave a Reply