मप्र के देवास में घर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

देवास प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

भोपाल: मध्य प्रदेश के देवास शहर में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चें शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस मकान में डेयरी भी थी। एक अधिकारी ने बताया कि नयापुरा इलाके में स्थित मकान में सुबह करीब पौने पांच बजे आग लगी।

नाहर दरवाजा पुलिस थाने की प्रभारी मंजू यादव ने कहा, ‘‘हमें नयापुरा में एक डेयरी में आग लगने की सूचना मिली थी और उसी परिसर में एक परिवार भी रहता था।’’ उन्होंने कहा कि दम घुटने और झुलसने से दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हुई। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply