मप्र : आदिम जाति कल्याण विभाग के कमिश्नर के खिलाफ भड़के कर्मचारी, सतपुड़ा भवन में कर दिया हंगामा

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, उज्जैन| मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग के कमिश्नर श्रीमन शुक्ला के खिलाफ कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। एक कर्मचारी को सस्पेंड किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने भोपाल के सतपुड़ा भवन में स्थित दफ्तर में हंगामा कर दिया। नारा ज कर्मचारियों ने कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों को मनाने के लिए अधिकारियों ने बंद कमरे में बातची त की पेशकश की लेकिन वे खुले में चर्चा करने की बात कहते रहे। इतना ही नहीं, कर्मचारियों ने किसी भी अधिकारी का काम करने से भी इंकार कर दिया है। मंत्रालय के पास स्थित सतपुड़ा भवन में बुधवार को जैसे ही दफ्तर खुला, हंगामा शुरू हो गया।

आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने कमिश्नर श्रीमन शुक्ला के द्वारा एलडीसी के निलंबित करने का विरोध करते हुए नारेबाजी चालू कर दी। कर्मचारियों ने खूब हंगामा किया तो अधिकारियों ने इस मामले में समझौते के लिए बातचीत की बात कही। कर्मचारी संगठन और कर्मचारी इसके लिए तैयार हो गए लेकिन खुले में ही चर्चा करने के लिए जोर देते रहे। हंगामा बढ़ता देखकर कार्यालय में पुलिस बुलानी पड़ी। इधर कर्मचारियों ने कमिश्नर श्रीमन शुक्ला के खिलाफ गेट पर बैठकर मीटिंग की। कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों ने ऐलान कर दिया कि आज दिन भर काम नहीं करेंगे। उन्होंने निलंबन समाप्त नहीं करने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।

ऐसे शुरु हुआ विवाद
कर्मचारियों ने बताया कि सुबह कमिश्नर श्रीमन शुक्ला ने आदिम जाति कल्याण विभाग के एलडीसी हर्षपाल को फोन करते जल्दी कार्यालय बुलाया। वे करीब 10 बजे पहुंचे तो कमिश्नर उनपर बरस पडे और निलंबित करने की जानकारी दी। कर्मचारियों का आरोप है कि कमिश्नर ने एलडीसी को बोतल फेंककर मारी।

Leave a Reply