मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ ऐसे नेता थे जो सत्ता की वजह से कांग्रेस छोड़कर चले गए- प्रियंका वाड्रा

जबलपुर प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

जबलपुर। कांग्रेस की सरकार बनने पर हम पुरानी पेंशन को लागू करेंगे। ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। किसानों की जो कर्ज माफी कमल नाथ सरकार के समय प्रारंभ हुई थी उसे पूर्ण किया जाएगा, यह मेरी गारंटी है। हमने कर्नाटक और हिमाचल में भी जो गारंटी दी थी उन्हें पूरा किया है। मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ ऐसे नेता थे जो सत्ता की वजह से कांग्रेस छोड़कर चले गए। यह बातें शहीद स्मारक मैदान में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि हम किसी के जज्बात और आस्था से खिलवाड़ करके राजनीति नहीं करते हैं। शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर भ्रष्टाचार रिश्वत वाद चल रहा है। 225 से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां घोटाला ना हुआ हो। आप तो किसानों के मुआवजा वितरण तक में घोटाला हो गया। बेरोजगारी का आलम यह है कि 3 साल में मात्र 21 लोगों को ही रोजगार मिला है। जब यह बात मुझे पता चली तो मैंने अपने ऑफिस से पुनः परीक्षण करने के लिए कहा, क्योंकि मैं यह मानती हूं कि जो कुछ भी आपसे कहूं वह गलत नहीं होना चाहिए। 3 बार जांच कराई तब भी यही बात निकल कर आई थी केवल 21 व्यक्तियों को ही 3 साल में रोजगार मिला है। नारी सम्मान योजना के आवेदन पत्र अपने हस्ताक्षर से प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं को दिए।

गौरीघाट पहुंचकर नर्मदा पूजन किया
प्रियंका वाड्रा ने गौरीघाट में नर्मदा पूजन किया, जहां 11 पुजारियों ने मंत्रों का वाचन किया। इसके बाद उमाघाट पर भी पूजा अर्चना की। भंवरताल गार्डन में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद लोक नृत्य कलाकारों से मिलीं और आदिवासी नेताओं से हालचाल पूछा। राज्‍य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि महाकोशल क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। कमल नाथ कैबिनेट की बैठक यहां कर तीन हजार करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उन कार्यों को ठंडे बस्ते में डाल दिया। यहां रोजगार की समस्या है, अच्छा इलाज नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बने तब कमल नाथ कैबिनेट की बैठक यहां करें और सारे अधूरे कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ रोजगार मिले यह सुनिश्चित करें। शहीद स्मारक मैदान पर मुख्य कार्यक्रम सभा स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मंच के दाईं ओर विधायकों के बैठने का इंतजाम रहा। बाईं ओर विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों का इंतजाम रहा। विधायक दीर्घा में अनेक अन्य कांग्रेस नेताओं ने बैठक जमा रखी थी। उद्घोषक द्वारा मंच से बारंबार निवेदन किए जाने के बावजूद बावजूद ये नेता नहीं अलग हुए।

अट गया बैनर-पोस्टर से
प्रियंका का पहली बार जबलपुर आगमन हो रहा है। उनके स्वागत में पूरा शहर बैनर पोस्टर से अट चुका है। विशेष तौर पर जहां से प्रियंका का काफिला गुजरना है, वहां सड़क के दोनों ओर और रोड डिवाइडरों में फ्लेक्स लगाए गए हैं। इनमें प्रियंका के साथ राहुल गांधी और स्थानीय नेताओं की फोटो लगी हैं।
पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर मौजूद
प्रियंका के सामने आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति बरगी विधानसभा और डिंडोरी से आए कलाकारों ने दी। बरगी विधानसभा के ग्राम छपरा से आए कलाकारों ने बताया कि वह प्रियंका गांधी के समक्ष सैला नृत्य की प्रस्तुति दी है। उनकी टीम में करीब 25 से ज्यादा सदस्य हैं जो नित्य करने के अलावा डिंडोरी से आए आदिवासी कलाकार गुंबद बाजा की प्रस्तुति देकर अपनी संस्कृति को प्रदर्शित किया।

Leave a Reply