मंत्रियों के नाम की सूची लीक : मध्य प्रदेश में ये विधायक बन रहे हैं मंत्री!

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल| मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की कमान डॉ. मोहन यादव ने संभाल ली है. जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है. अब सभी को मंत्रिमंडल विस्तार का बेसब्री से इंतजार है. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. किसे मोहन यादव कैबिनेट में जगह दी जाएगी और किन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा? आइए जानते हैं… माना जा रहा है कि 30-35 विधायकों को मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. कैबिनेट में शामिल होने को लेकर कुछ नामों की चर्चा है. आइए जानते हैं कि कौन से संभावित नामों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. कई विधायकों के नामों की लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

जातिगत और राजनीतिक समीकरण साधेंगे
जानकारों की मानें तो मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा. पार्टी की महिला विधायक भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगी. इसके साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को इसमें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं सिंधिया समर्थकों को भी कैबिनेट में जगह दी जाएगी. इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल रहे कुछ विधायकों को भी दोबारा कैबिनेट में जगह दी जा सकती है.

Image

मंत्री पद को लेकर इन नामों की चर्चा
विधायक विधानसभा क्षेत्र
भूपेंद्र सिंह खुरई
गोविंद राजपूत सुरखी
हरीशकंर खटीक जतारा
धर्मेंद्र लोधी जबेरा
ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना
प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर
बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर
संजय पाठक विजयराघवगढ़
राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम
प्रभुराम चौधरी सांची
अरुण भीमावद शाजापुर
विजय शाह हरसूद
रमेश मेंदोला इंदौर- 2)
तुलसी सिलावट सांवेर
चेतन कश्यप रतलाम नगर
हरदीप डंग सुवासरा
रीति पाठक सीधी
अर्चना चिटनीस बुरहानपुर
उषा ठाकुर महू
निर्मला भूरिया पेटलावद

ये लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, एमपी तक इसकी पुष्टि नहीं करता है. संभावित मंत्रियों में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय का नाम शामिल है. विजयवर्गीय पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है.

Leave a Reply