सिराज ने झटके 3 विकेट

भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया, सिराज ने झटके 3 विकेट, सूर्या का अर्धशतक

क्रिकेट खेल मुंबई राष्ट्रीय

एजेंसी, मुंबई। भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया : भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ग्रुप मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक साथ ही भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत यूएसए को 29 रन से हरा दिया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपना पहला ग्रुप मैच यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला। इस मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए और फिर यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई। इस मैच में भारत की जिस तरह से बैटिंग की शुरुआत हुई थी उसके बाद तो ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मुश्किल में आ सकती है, लेकिन फिर कप्तान सूर्यकुमार की पारी ने भारत को संकट से बाहर निकाला। भारत ने 161 रन बनाए जो जीत के लिए काफी थी और यूएसए की टीम इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। भारत को जीत के साथ ही 2 अंक भी हासिल हुए।

भारत की पारी, कप्तान सूर्या का अर्धशतक
भारत के ओवनर अभिषेक गोल्डन डक पर तो इशान किशन 20 रन पर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 25 रन की पारी खेली जबकि शिवम दुबे ही डक पर आउट हुए। हार्दिक पंड्या ने 5 रन पर विकेट गंवा दिया जबकि रिंकू सिंह ने 6 रन बनाए। अक्षर पटेल 14 रन पर निपट गए। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 49 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। यूएसए के लिए वान शल्कविक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

यूएसए की पारी
एंड्रीज गौस ने 6 रन जबकि सैतेजा मुक्कमल्ला ने 2 रन की पारी खेली। इसके बाद मोनांक पटेल बिना खाता खोले आउट हुए। मिलिंद कुमार ने 34 रन जबकि संजय कृष्णमूर्ति ने 37 रन की पारी खेली। हरमीत सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। सिराज ने 3 विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली। वरुण के खाते में एक विकेट आया।

भारत की प्लेइंग 11 : इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

यूएसए की प्लेइंग 11 : एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।

ये भी पढ़े : बीसीसीआई का विराट और रोहित को बड़ा झटका : कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की ए प्लस कैटेगरी में नहीं मिला स्थान

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply