भारतीय विदेश सेवा 1994 बैच के अधिकारी संदीप आर्य भूटान में भारत के नये राजदूत होंगे

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। संदीप आर्य को भूटान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। आर्य भारतीय विदेश सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं। वह अभी वियतनाम में भारत के राजदूत हैं। उन्हें वर्ष 2022 में वियतनाम का राजदूत नियुक्त किया गया था। आर्य को सुधाकर दलेला की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है। मंत्रालय के अनुसार आर्य के शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।

Leave a Reply