भवानीपुर में बड़ा उलटफेर, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया
एजेंसी, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गयी हैं। उन्हें उनके निकटतम विरोधी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 15, 105 मतों से पराजित किया। इस सीट पर बीस चक्र तक मतों की गणना हुयी। जब गणना शुरूआती दौर में थी तो अधिकारी ने बढ़त बना ली थी लेकिन जल्दी ही ममता बनर्जी ने 16 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली।लेकिन इसके बाद उनकी बढ़त गिरती चली गयी। एक बार फिर 17वें चक्र में अधिकारी ने बाजी पलट दी और करीब 550 वोटों से आगे हो गए। इसके बाद के तीनों चक्र में उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत किया और आखिरकार बनर्जी को 15, 105 मतों से हरा दिया।
#WATCH कोलकाता | भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट पर भारी जीत हासिल करने के बाद अपना जीत का सर्टिफिकेट दिखाया।
उन्होंने भी कहा, “यह बहुत ज़रूरी था। ममता बनर्जी को हराना बहुत ज़रूरी था। यह ममता बनर्जी का… pic.twitter.com/mPGlqzDtm6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
15 हजार से ज्यादा वोटों से हारीं ममता
भवानीपुर सीट पर सभी 20 राउंड का मतदान पूरा हो चुका है। यहां से सुवेंदु को कुल 73463 वोट मिले। वहीं ममता बनर्जी को कुल 58349 वोट मिले। यानी ममता बनर्जी इस सीट पर कुल 15114 वोटों से चुनाव हार गईं। पिछले चुनाव में बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भी सुवेंदु अधिकारी ने ममता का चुनाव हराया था। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर से उपचुनाव लड़ा था और विधानसभा पहुंचीं थीं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में पहली बार जीत हासिल करने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा ने 294 सीटों में से 208 सीटों पर जीत हासिल की या आगे चल रही है, जो 147 के जादुई आंकड़े से काफी अधिक है। तृणमूल कांग्रेस के खाते में 79 सीटें जाती दिख रही हैं। इस बीच बंगाल में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15114 वोटों के भारी अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़े : ‘गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला’, बंगाल और असम में बंपर जीत पर पीएम मोदी का संबोधन
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


