एजेंसी, दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा एक शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार गिराए जाने के बाद उसका मलबा ‘खलीफा इकोनॉमिक जोंस अबू धाबी’ के पास गिरने से पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी। अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुष्टि की है कि प्रशासन ने इस हादसे में पांच भारतीयों के जख्मी होने की तस्दीक की है।
Five people were injured and two fires broke out in Abu Dhabi on Saturday as a result of debris falling from a ballistic missile interception, the emirate’s media office said: Reuters
— ANI (@ANI) March 28, 2026
अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट सूचनाओं को फैलाने से बचें। इससे पहले प्रशासन ने बताया था कि वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद गिरे मलबे के कारण ‘खलीफा इकोनॉमिक जोंस अबू धाबी’ के आसपास आग लगने की दो घटनाएं हुई थीं, जिन पर राहत दल ने तुरंत कार्रवाई की। गौरतलब है कि इससे पहले बीते गुरुवार को भी संयुक्त अरब अमीरात की हवाई सुरक्षा प्रणाली द्वारा नष्ट की गई मिसाइलों का मलबा अबू धाबी की एक सड़क पर गिरा था।
ये भी पढ़े : कौशांबी में भीषण सड़क हादसा : प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रेलर से टकराई 5 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 8 की मौत
उस हादसे में एक भारतीय समेत कम से कम दो व्यक्तियों की जान चली गई थी और तीन अन्य लोग घायल हुए थे। अबू धाबी मीडिया कार्यालय के अनुसार उस पिछली घटना में जान गंवाने वाला दूसरा व्यक्ति पाकिस्तान का निवासी था, जबकि घायलों में भी एक भारतीय शामिल था। संयुक्त अरब अमीरात में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिक की मृत्यु पर गहरा दुख और संवेदना प्रकट की है। दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि वे प्रभावितों को हर संभव मदद और सहयोग प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।


