एजेंसी, नई दिल्ली। आरबीआई के अनुसार, 5 से 9 नवंबर 2025 तक देश के अधिकांश बैंकों में लगातार 5 दिनों की छुट्टियाँ रहेंगी। ये अवकाश गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, नोंगक्रेम नृत्य, वांगाला उत्सव और कनकदास जयंती जैसे पर्वों के कारण हैं, जो विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर मनाए जाते हैं। 9 नवंबर को रविवार होने से साप्ताहिक अवकाश भी इसमें जुड़ जाएगा। पूरे नवंबर माह में कुल 11 बैंक छुट्टियाँ हैं, जिनमें वीकेंड भी शामिल हैं।
कब और कहां रहेंगी छुट्टियां
तारीख शहर/क्षेत्र अवकाश का कारण
5 नवंबर ऐझॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, राहस पूर्णिमा
6 नवंबर शिलांग (मेघालय) नोंगक्रेम नृत्य
7 नवंबर शिलांग (मेघालय) वांगाला फेस्टिवल
8 नवंबर बेंगलुरु (कर्नाटक) कनकदास जयंती + दूसरा शनिवार
9 नवंबर पूरे भारत में रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
ऑनलाइन सेवाएं जारी
सभी सार्वजनिक छुट्टियों में बैंक बंद नहीं होते हैं, ये राज्य और शहर पर निर्भर करती हैं। बैंक शाखाएँ बंद रहेंगी, लेकिन यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, एनईएफटी/आरटीजीएस और एटीएम चालू रहेंगे।


