बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 मंत्रियों ने ली शपथ, चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव

बिहार राष्ट्रीय राष्ट्रीय

पटना| बिहार में नीतीश सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। सात बीजेपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी बीजेपी के कोटे से मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सारावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। विधानसभा चुनाव से पहले ठीक पहले बीजेपी के इन सातों विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे BJP की बिहार सरकार में भूमिका और मजबूत हुई है। जानकारों के मुताबिक इसे बीजेपी का बड़ा दांव मानाजा रहा है।

दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने ली मंत्री पद की शपथ
बिहार में नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार में दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी को बतौर मंत्री शपथ दिलाई गई। मंत्री बनाए जाने से परिवार सहित इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। संजय सरावगी दरभंगा शहरी क्षेत्र से लगातार पांच बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार मंत्री बनाए जाने वालों लिस्ट में उनके नाम की घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। संजय सरावगी जन्म 1969 में हुआ था। उन्होंने मिथिला यूनिवर्सिटी से एमए (मास्टर) तक की पढ़ाई की है। संजय की राजनीतिक शरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में नगर निगम में वार्ड नंबर 6 से वार्ड पार्षद का चुनाव जीतकर पहली बार वार्ड पार्षद बने थे। संजय सरावगी ने फरवरी 2005 में और फिर अक्टूबर 2005 में, फिर 2010 में दरभंगा से निकटतम राजद उम्मीदवार को 26,000 मतों के अंतर से हराकर दरभंगा के नगर विधायक बने थे। उसके बाद से लगातार विधायक बने हुए है।

अररिया के सिकटी से विधायक विजय मंडल बने मंत्री
बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार में सीमांचल से सिकटी के भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाया गया। विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाने के बहाने एनडीए ने सीमांचल में अति पिछड़ा वोट बैंक पर सेंधमारी की कोशिश की है। विजय कुमार मंडल केवट जाति से आते हैं और इस जाति सहित अति पिछड़ा का एक बड़ा वोट बैंक सीमांचल में है। विजय कुमार मंडल पांच बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। सियासत की दुनिया में उनका सफर आनंद मोहन की पार्टी रही बिहार पीपुल्स पार्टी, राजद, लोजपा, जदयू और भाजपा तक रही है। इससे पहले भी 2000 में राजद की सरकार में वे बिहार सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। बिहार सरकार के मुख्य सचेतक भी रह चुके हैं।

मंत्री बने बिहारशरीफ के विधायक डॉ सुनील कुमार
बिहारशरीफ के विधायक डॉ सुनील कुमार एक अनुभवी भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो चार बार बिहार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में वे बिहारशरीफ विधानसभा सीट से बीजेपी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2005 में नालंदा जिले की बिहारशरीफ सीट से की थी, जब उन्होंने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में राजद नेता सैयद नौशादुन्नबी उर्फ पप्पू खान को हराकर जीत दर्ज की।

Leave a Reply